- 13 जनवरी – 3 फरवरी, 2018 के मध्य U – 19 क्रिकेट विश्व कप, 2018 न्यूजीलैंड में संपन्न हुआ।
- इस प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमें शामिल थी।
- इन टीमों को चार वर्गों में विभाजित किया गया था।
- ग्रुप A के अंतर्गत – न्यूजीलैंड, द. अफ्रीका, वेस्टइंडीज एवं केन्या; ग्रुप B के अंतर्गत – भारत, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे एवं पपुआ न्यू गिनी; ग्रुप C के अंतर्गत – इंग्लैंड, बांग्लादेश, कनाडा एवं नामीबिया जबकि ग्रुप D के अंतर्गत – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका तथा आयरलैंड था।
- फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से पराजित कर U – 19 क्रिकेट विश्व कप, 2018 का चौथी बार ख़िताब जीत लिया।
- ध्यातव्य है कि भारत 4 बार ( 2000, 2008, 2012, 2018), ऑस्ट्रेलिया 3 बार (1988, 2002, 2010), पाकिस्तान 2 बार (2004, 2006) जबकि इंग्लैंड (1998), दक्षिण अफ्रीका (2014) तथा वेस्टइंडीज (2016) ने एक – एक बार U – 19 क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता है।
- इस विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान जेसन संघा थे।
- फाइनल मैच में ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच‘ मनजोत कालरा को चुना गया।
- इस विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज‘ शुभमान गिल को चुना गया।
- इस विश्व कप में सर्वाधिक रन (418) एलिक अथांजे (वेस्टइंडीज) ने बनाया जबकि सर्वाधिक विकेट(14) अनुकूल रॉय (भारत), कवाईस अहमद (अफगानिस्तान) तथा फैसल जामखंडी (कनाडा) ने प्राप्त किया।
- भारत के तरफ से सर्वाधिक रन (372) शुभमान गिल ने बनाया।
- U – 19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले भारत के पहले कप्तान मो. कैफ (फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया), दूसरे कप्तान विराट कोहली (फाइनल में द. अफ्रीका को 12 रनों से हराया, डी/एल मेथड), तीसरे कप्तान उन्मुक्त चंद (फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया) तथा चौथे कप्तान पृथ्वी शॉ (फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया) है।
- वर्ष 2020 में U – 19 क्रिकेट विश्व कप द. अफ्रीका में जबकि वर्ष 2022 में वेस्टइंडीज में प्रस्तावित है।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- U – 19 क्रिकेट विश्व कप, 2018 के विजेता टीम कौन है?
(a) ऑस्ट्रेलिया (b) द. अफ्रीका
(c) भारत (d) वेस्टइंडीज
उत्तर- (c)