ASBC एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017

0
1115
  • 2-8 नवंबर, 2017 के मध्य ASBC एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017 हो-चि-मिन्ह सिटी, विएतनाम में संपन्न हुआ।
  • मैग्निफिसेंट मैरी के उपनाम से प्रसिद्ध भारतीय महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने पांचवी बार एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक(48 किग्रा. भार वर्ग में) जीता।
  • फाइनल में मैरीकॉम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5-0 से पराजित किया।
  • ज्ञातव्य है की मैरीकॉम ने इससे पूर्व एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक हिसार(2003), काऊशुंग(2005), अस्ताना(2010) और उलानबटोर(2012) में तथा एक रजत पदक गुवाहाटी(2008) में जीता था।
  • इन्हें 2003 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्मश्री, 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न तथा 2013 में पद्म भूषण पुरस्कार मिल चुका है।
  • भारत ने चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत तथा पांच कांस्य सहित कुल सात पदक जीते।
  • इस चैंपियनशिप के अन्य विजेता निम्न हैं –
  • सोनिया लाठेर (57 किग्रा.) – रजत
  • शिक्षा (54 किग्रा.) – कांस्य
  • प्रियंका चौधरी (60 किग्रा.) – कांस्य
  • लैशराम सरिता देवी (64 किग्रा.) – कांस्य
  • लवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा.) – कांस्य
  • सीमा पूनिया (81+किग्रा.) – कांस्य

संभावित प्रश्न

प्रश्न:- ASBC एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017 में किसने स्वर्ण पदक जीता?

(a) एम.सी. मैरीकॉम            (b) सीमा पूनिया

(c) लवलिना बोरगोहेन           (d) प्रियंका चौधरी

उत्तर- (a)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here