- 19-26 नवंबर, 2017 के मध्य AIBA महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, 2017 का आयोजन गुवाहाटी (असम, भारत) में संपन्न हुआ।
- इस प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण तथा 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- रूस (2 स्वर्ण तथा 2 रजत) ने दूसरा, कजाखस्तान (1 स्वर्ण, 2 रजत तथा 2 कांस्य) ने तीसरा, संयुक्त राज्य अमेरिका(1 स्वर्ण तथा 1 कांस्य) ने चौथा तथा द. कोरिया(1 स्वर्ण) ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
- भारत के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली खिलाडी हैं – नीतू (48 किग्रा.), ज्योति(51 किग्रा.), साक्षी(54 किग्रा.), शशि चोपड़ा (57 किग्रा.) और अंकुशिता बोरो (64 किग्रा.)।
- ज्योति ने अगले वर्ष अर्जेंटीना में होने वाले युवा ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
- नेहा यादव (+81 किग्रा.) और अनुपमा (81 किग्रा.) ने कांस्य पदक जीता।
- अंकुशिता बोरो को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया।
- AIBA महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) एक सींग वाले गैंडे (मादा) को बनाया गया है, जिसे गप्पी (GUPPY) नाम दिया गया है।
- इस चैंपियनशिप का आधिकारिक गीत (Anthem) ‘मेक सम नॉइज’ (Make Some Noise) था।
- शिव थापा, जुबीन गर्ग तथा भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम को इस चैंपियनशिप के लिए AIBA की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
- ज्ञातव्य है कि टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भारत ने केवल 1 कांस्य पदक ही जीत पाया था।
- वर्ष 2011 में सरजूबाला देवी ने टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- AIBA महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, 2017 में किस देश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
(a) द. कोरिया (b) भारत
(c) रूस (d) कजाकिस्तान
उत्तर – (b)