- 10 फरवरी, 2020 को अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त 92वें वार्षिक अकेडमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अकेडमी पुरस्कार को ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है।
- यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- प्रमुख पुरस्कारों का विवरण निम्न है-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – पैरासाइट (निर्देशक-बोंग जून-हो)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – जोकिन फीनिक्स (फिल्म-जोकर)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रेनी जेल्वेगर (फिल्म-जूडी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – ब्रैड पिट (फिल्म-वन्स अपॉन ए टाइम-इन हॉलीवुड)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लौरा डेर्न (फिल्म-मैरिज स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म – टॉय स्टोरी 4 (अमेरिका)
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रामी – 1917 (रोजर डिकिन्स)
- सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन – लिटिल वुमेन (जैक्लीन डुरान)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – बोंग जून हो (फिल्म-पैरासाइट)
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री (फीचर) – अमेरिकन फैक्ट्री
- सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्क्रीनप्ले-पैरासाइट
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री (Short Subject) – ‘‘लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वारजोन’’ (इफ यू आर ए गर्ल)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग – फोर्ड वी फेरारी
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म – पैरासाइट (दक्षिण कोरिया)
- सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल – बॉम्बशैल
- सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म – द नेबर्स विंडो (मार्शल करी)
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड लघु फिल्म – हेयर लव
- सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल स्कोर) – जोकर (Hildur Guonadottir)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजनल सांग) – “(I’m Gonna) Love Me Again” (फिल्म-रॉकेटमैन)
- ‘पैरासाइट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीतने वाली विदेशी भाषा (गैर-अंग्रेजी) की पहली फिल्म हैं।
- 92वें ऑस्कर पुरस्कार हेतु सर्वाधिक 11 श्रेणियों में फिल्म ‘जोकर’ नामांकित की गई थी।
- सर्वाधिक 4 पुरस्कार फिल्म ‘पैरासाइट’ ने जीते।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- 10 फरवरी, 2020 को 92वें ऑस्कर पुरस्कार में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) ब्रैड पिट
(b) जोकिन फीनिक्स
(c) बोंग जून हो
(d) मार्शल करी
उत्तर – (b)
संबंधित लिंक :-