7वां सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप, 2017

0
1125
  • 22-29 अक्टूबर, 2017 के मध्य 7वां सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप, 2017 जूनियर हॉकी प्रतियोगिता जोहोर बाहरु, मलेशिया में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें शामिल थी। ये टीमें हैं – ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, मलेशिया, जापान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • प्रतियोगिता का परिणाम निम्न है –

विजेता – ऑस्ट्रेलिया (स्वर्ण पदक)

उपविजेता – ग्रेट ब्रिटेन (रजत पदक)

तीसरा स्थान – भारत (कांस्य पदक)

चौथा स्थान – मलेशिया

  • प्रतियोगिता में निम्न पुरस्कार प्रदान किए गए –

फेयर प्ले – संयुक्त राज्य अमेरिका

बेस्ट प्लेयर – विवेक प्रसाद (भारत)

मैन ऑफ़ द मैच (फाइनल मैच) – नथनियल स्टीवर्ट (ऑस्ट्रेलिया)

बेस्ट गोलकीपर – क्रिस व्येवर (ग्रेट ब्रिटेन)

  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (9) दिलप्रीत सिंह (भारत) तथा नथनियल स्टीवर्ट (ऑस्ट्रेलिया) ने किया।
  • इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान विवेक प्रसाद थे।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- 7वां सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप, 2017 हॉकी प्रतियोगिता किस टीम ने जीती?

(a) भारत                 (b) मलेशिया

(c) ग्रेट ब्रिटेन             (d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर – (d)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here