• 13 अप्रैल, 2018 को 49वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2017 से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
• ज्ञातव्य है की 27 अप्रैल, 2017 को उनका निधन हो गया था।
• वे पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद थे।
• उन्होंने 140 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।
• ध्यातव्य है की दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
• इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ।
• यह पुरस्कार उस वर्ष के अंत में रास्ट्रीय पुरस्कार के साथ प्रदान किया जाता है।
• इस पुरस्कार में 10 लाख रुपया और स्वर्ण कमल दिया जाता है।
• पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को प्राप्त हुआ था।
• ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 का 48वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता कसीनथूनी विश्वनाथ को प्रदान किया गया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- 49वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2017 से किसे सम्मानित किया गया?
(a) अक्षय कुमार (b) अनुपम खेर
(c) विनोद खन्ना (d) कसीनथूनी विश्वनाथ
उत्तर – (c)