48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), 2017

0
2472
  • भारत का 48वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (48th International Film Festival of India) 20-28 नवंबर, 2017 के मध्य पणजी, गोवा में संपन्न हुआ।
  • 48वें आईएफएफआई, गोवा 2017 में फोकस देश कनाडा था।
  • 82 से ज्यादा देशों की 195 फिल्मों को इस फिल्म महोत्सव में दिखाया गया।
  • जिनमें से 10 विश्व प्रीमियर, 10 एशियाई और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर और 64 से अधिक भारतीय प्रीमियर थे।
  • इस महोत्सव में विश्व की पहली संस्कृत भाषा में बनी 3डी फिल्म अनुरक्ति का प्रदर्शन किया गया।
  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), 2017 के प्रमुख पुरस्कार प्राप्तकर्ता/विजेता हैं –
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डेन पीकॉक पुरस्कार (स्वर्ण मयूर) – 120 बिट्स पर मिनट(निर्देशक रोबिन केम्पिलो)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – नहुएल पेरेज बिस्कायर्ट(फिल्म 120 बिट्स’ पर मिनट)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – पार्वती थिरुवोथ कोट्टूवत्ता(मलयाली फिल्म ‘टेक-ऑफ’)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – विवियन क्यू(फिल्म ‘एंजेल्स वियर व्हाइट’)
  • सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म व्यक्तित्व – अमिताभ बच्चन
  • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – एटम इगोएन
  • आईसीएफटी यूनेस्को गांधी मेडल – ‘क्षितिज-ए होरिजन’ (मराठी फिल्म)
  • विशेष ज्यूरी पुरस्कार – महेश नारायणन(मलयाली फिल्म ‘टेक-ऑफ’)

संभावित प्रश्न

प्रश्न- 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2017 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डेन पीकॉक पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

(a) टेक-ऑफ                  (b) 120 बिट्स’ पर मिनट

(c) बियोंड द क्लाउड्स        (d) एंजेल्स वियर व्हाइट

उत्तर – (b)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here