- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली में 37वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2017 (आईआईटीएफ) का उद्घाटन किया।
- इस मेले का आयोजन 14-27 नवंबर, 2017 के मध्य प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया गया।
- इस वर्ष मेले का थीम है – ‘स्टार्टअप इंडियाः स्टैंडअप इंडिया’ (Start up India: Stand up India)।
- इस वर्ष मेले का भागीदार देश वियतनाम है जबकि भागीदार राज्य झारखण्ड है।
- इस मेले का फोकस देश किर्ग़िज़स्तान है।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- 37वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2017 का भागीदार देश एवं राज्य क्रमश: कौन है?
(a) वियतनाम एवं झारखण्ड (b) वियतनाम एवं केरल
(c) किर्ग़िज़स्तान एवं झारखण्ड (d) रूस एवं गुजरात
उत्तर- (a)