- 16 जनवरी, 2020 को प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार वासदेव मोही को उनके उत्कृष्ट लघु कथा संग्रह ‘चेकबुक’ (प्रकाशन वर्ष 2012) के लिए 29वें सरस्वती सम्मान, 2019 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
- इस कहानी संग्रह का अंग्रेजी अनुवाद साहित्यकार डॉ. विनोद आसुदानी ने और हिन्दी अनुवाद साहित्यकार भगवान अटलानी ने किया है।
- ज्ञातव्य है की प्रसिद्ध तेलुगु कवि डॉ.के. शिवा रेड्डी को उनके काव्य-संग्रह ‘पक्की ओतिगिलिते’ के लिए 28वां सरस्वती सम्मान, 2018 से सम्मानित किया गया था। जबकि प्रसिद्ध गुजराती कवि सितांशु यशसचंद्र को उनके उत्कृष्ट कविता संग्रह ‘वखार’ (प्रकाशन वर्ष 2009) के लिए 27वें सरस्वती सम्मान, 2017 से सम्मानित किया गया था।
- ज्ञातव्य है कि के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 में सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
- यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में सम्मान वर्ष से पहले दस वर्ष की अवधि में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
- पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार-राशि प्रदान की जाती है।
- ज्ञातव्य है की पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- 29वें सरस्वती सम्मान, 2019 से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(a) महाबलेश्वर सैल (b) सितांशु यशसचंद्र
(c) वासदेव मोही (d) डॉ.के. शिवा रेड्डी
उत्तर – (c)