• 27 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध गुजराती कवि सितांशु यशसचंद्र को उनके उत्कृष्ट कविता संग्रह ‘वखार’ (प्रकाशन वर्ष 2009) के लिए 27वें सरस्वती सम्मान, 2017 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
• ध्यातव्य है की सितांशु यशसचंद्र वर्तमान में गुजराती साहित्य परिषद के अध्यक्ष हैं।
• वर्ष 2006 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
• ज्ञातव्य है की कोंकणी भाषा के साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को उनके उपन्यास ‘हावठण’ (Hawthan) के लिए 26वां सरस्वती सम्मान, 2016 से सम्मानित किया गया था।
• ज्ञातव्य है कि के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 में सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
• यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में सम्मान वर्ष से पहले दस वर्ष की अवधि में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
• पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार-राशि प्रदान की जाती है।
• ज्ञातव्य है की पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- 27वें सरस्वती सम्मान, 2017 से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(a) महाबलेश्वर सैल (b) सितांशु यशसचंद्र
(c) रमेश शर्मा (d) आचार्य ज्ञानेंद्र
उत्तर – (b)