18वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार, 2017

0
2778
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 अक्टूबर, 2017 को लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा0 बिंदेश्वर पाठक को वर्ष 2017 के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
  • ध्यातव्य है की प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार उस भारतीय को प्रदान किया जाता है जो असाधारण बिज़नेस लीडर हो तथा लोक प्रशासक, शिक्षा के क्षेत्र में जिसने उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
  • बिंदेश्वर पाठक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक हैं।
  • उन्होंने मैला ढोने की प्रथा से मुक्ति दिलाने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान दिया।
  • डॉ. पाठक के योगदान को ध्यान में रखते हुए न्यूयॉर्क के मेयर ने 14 अप्रैल, 2016 को डॉ. बिंदेश्वर पाठक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया।
  • ज्ञातव्य है की उन्हें 1991 में पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया था।

संभावित प्रश्न

प्रश्न:-  लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किसे वर्ष 2017 के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया?

(a) राजीव गौबा      (b) कल्याण सिंह

(c) अमर्त्य सेन        (d) बिंदेश्वर पाठक

उत्तर- (d)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here