- हिमाचल प्रदेश में एक चरण के तहत 9 नवंबर, 2017 को, जबकि गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर, 2017 को 89 विधानसभा क्षेत्रों के लिए और 14 दिसंबर, 2017 को 93 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान संपन्न हुआ।
- निर्वाचन आयोग द्वारा 18 दिसंबर, 2017 को हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
- हिमाचल प्रदेश विधान सभा
- हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं।
- हिमाचल प्रदेश में क्षेत्र के अनुसार शिमला विधानसभा सबसे छोटी विधानसभा है जबकि लाहौल और स्पीति सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है।
- मतदाताओं की संख्या के आधार पर 22,995 मतदाताओं के साथ लाहौल और स्पीति विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा और सुलाह विधानसभा क्षेत्र 95,064 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ी विधानसभा है।
- 18 दिसंबर, 2017 को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 44, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 21, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) को 1 तथा निर्दलीय को 2 सीटें प्राप्त हुई।
- इसमें नोटा (Nota) को 0.9 प्रतिशत मतों के साथ 34232 मत प्राप्त हुए।
- 27 दिसंबर, 2017 को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- उल्लेखनीय है कि जयराम ठाकुर राज्य के सेराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
- ये प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।
- गुजरात विधान सभा
- गुजरात में विधान सभा की कुल 182 सीटें हैं।
- 18 दिसंबर, 2017 को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 99, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 77, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को 1, भारतीय ट्रायबल पार्टी को 2 तथा निर्दलीय को 3 सीटें प्राप्त हुई।
- इसमें नोटा (Nota) को 1.8 प्रतिशत मतों के साथ 551615 मत प्राप्त हुए।
- गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार छठवीं बार बहुमत हासिल की है।
- 26 दिसंबर, 2017 को राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने भाजपा नेता विजय रूपानी को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- ज्ञातव्य है कि विजय रूपानी दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं।
- इनके साथ ही नितिन पटेल को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात चुनाव, 2017 से संबंधित तथ्यों पर विचार करे –
(1) हिमाचल प्रदेश में एक चरण में, जबकि गुजरात में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ।
(2) गुजरात में नोटा के तहत 1.8 प्रतिशत मतों के साथ 551615 मत प्राप्त हुए।
(3) विजय रूपानी तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं।
इन कथनों में से
(a) 1 और 2 सही है (b) 2 और 3 सही है
(c) 1 और 3 सही है (d) 1, 2 और 3 सही है
उत्तर- (a)