हमारा घर-हमारा विद्यालय अभियान

0
910
  • कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक नियमितता बनाए रखने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा हमारा घर-हमारा विद्यालय अभियानके तहत 6 जुलाई, 2020 से प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई प्रारंभ हो गई है।
  • इसमें बच्चे अपने घर पर ही विद्यालय के वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं।
  • समय-सारिणी के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विषय के अनुरूप अध्ययन होगा।
  • शनिवार को मस्ती की पाठशाला के तहत मनोरंजनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  • शाम को 2 घंटे विद्यार्थी अपने पारिवारिक बड़े-बुजुर्गों से कहानियां सुनकर उन पर नोट्स तैयार करेंगे और योग तथा अन्य खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन अपने घर पर ही करेंगे।
  • राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा इस संबंध में अनेक पारंपरिक गतिविधियों के सुझाव भी प्रदान किए गए हैं।

संभावित प्रश्न

प्रश्न-6 जुलाई, 2020 से किस राज्य में हमारा घर-हमारा विद्यालयअभियान शुरू किया गया है?

(a) राजस्थान

(b) मध्य प्रदेश

(c) उत्तर प्रदेश

(d) बिहार

उत्तर-(b)

संबंधित लिंक :-

https://www.dprmp.org/NewsDetail.aspx?newsid=877447&disid=3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here