सिक्योर हिमालय परियोजना

0
3927
  • देश के चार हिमालयी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम) में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से ग्लोबल वाइल्ड लाइफ प्रोग्राम के तहत चलने वाली सिक्योर हिमालय परियोजना 2 अक्टूबर, 2017 को शुरू किया गया।
  • चार राज्यों में फैले उच्च हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में स्थानीय और विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण जैव-विविधता, भूमि और वन संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छह साल का परियोजना शुरू किया गया।
  • इसमें चांगथांग (जम्मू-कश्मीर), लाहौल-पंगी और किन्नौर (हिमाचल प्रदेश), गंगोत्री – गोविन्द और पिथौरागढ़ में दर्म – बयास घाटी (उत्तराखंड) और कंचनजंगा – ऊपरी तीस्ता घाटी (सिक्किम) शामिल है।
  • चीन और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड में गंगोत्री पार्क एवं गोविन्द वन्यजीव विहार से लेकर अस्कोट अभयारण्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों को इस परियोजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • अस्कोट अभ्यारण्य के 17 गांव एवं गोविन्द वन्यजीव विहार के अंतर्गत 43 गांवों के निवासियों को इस परियोजना के अंतर्गत आजीविका विकास से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।
  • इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता के साथ हिम तेंदुओं समेत दूसरे वन्य जीवों के संरक्षण हेतु कदम उठाए जाएंगे।
  • गंगोत्री से अस्कोट तक के संरक्षित क्षेत्रों में प्रथम चरण में जड़ी – बूटी व फलोत्पादन, टूरिज्म, रोजगारपरक प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम विभिन्न विभागों के माधयम से संचालित किए जाएंगे।
  • इस परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भारत वन्यजीव मोबाइल एप की शुरुआत की और 2017-31 की अवधि के लिए देश की राष्ट्रीय वन्यजीव कार्ययोजना जारी की।
  • यह योजना 103 वन्यजीव संरक्षण कार्यों और 250 परियोजनाओं के माध्यम से आनुवांशिक विविधता और टिकाऊ विकास के संरक्षण पर केंद्रित है।
  • यह परियोजना हिम तेंदुओं की तस्करी और शिकार को रोकने पर काम करेगी।

संभावित प्रश्न

प्रश्न:- निम्न में से कौन – सा राज्य सिक्योर हिमालय परियोजना के अंतर्गत शामिल नहीं है?

(a) जम्मू-कश्मीर          (b) हिमाचल प्रदेश

(c) सिक्किम               (d) बिहार

उत्तर- (d)

प्रश्न:-  सिक्योर हिमालयपरियोजना से संबंधित तथ्यों पर विचार करे –

(1)  यह परियोजना चार हिमालयी राज्यों यथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में शुरू किया गया है।

(2) यह परियोजना छह वर्षों के लिए है।

(3) इस परियोजना के अंतर्गत चांगथांग, लाहौल, किन्नौर, गंगोत्री – गोविंदगढ़ तथा कंचनजंगा – ऊपरी तीस्ता घाटी शामिल है।

इन कथनों में से

(a) 1 और 2 सही है     (b) 2 और 3 सही है

(c) 1 और 3 सही है     (d) 1, 2 और 3 सही है

उत्तर- (d)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here