साहित्य अकादमी पुरस्कार,2019

0
1151
  • साहित्य अकादमी ने 18 दिसंबर, 2019 को 23 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2019 की घोषणा की।
  • चार उपन्यास, सात कविता-संग्रह, छः कहानी-संग्रह, तीन निबंध-संग्रह एक -एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत 7 कवि हैं- डॉ. फुकन चन्द्र बसुमतारी (बोडो), डॉ. नन्द किशोर आचार्य (हिंदी), निलबा आ. खांडेकार(कोंकणी), कुमार मनीष अरविंद(मैथिली), वी. मधुसूदनन नायर(मलयालम), अनुराधा पाटील(मराठी) एवं प्रो. पेन्ना-मधुसूदन:(संस्कृत)।
  • उपन्यास हेतु पुरस्कृत 4 उपन्यासकार हैं- जयश्री गोस्वामी महंत(असमिया), एल. बीरमंगल सिंह(बेरील थांगा)(मणिपुरी), चो. धर्मन(तमिल) एवं बंदि नारायण स्वामी(तेलुगु)।
  • कहानी संग्रहों के लिए पुरस्कृत 6 कहानीकार हैं- अब्दुल अहद हाजिनी(कश्मीरी), तरुण कांति मिश्र(ओडिया), किरपाल कजाक(पंजाबी), रामस्वरूप किसान(राजस्थानी), काली चरण हेम्ब्रम(संताली) एवं ईश्वर मूरजाणी (सिंधी)।
  • निबंध-संग्रह के लिए पुरस्कृत 3 निबंधकार हैं – डॉ.चिन्मय गुह(बाड्ला), ओम शर्मा ‘जंद्रयाड़ी'(डोगरी) एवं रतिलाल बोरीसागर(गुजराती)।
  • डॉ. शशि थरूर(अंग्रेजी), डॉ. विजया(कन्नड) एवं प्रो. शाफे किदवई(उर्दू) को क्रमशः सृजनात्मक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2013 से 31 दिसंबर, 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित हुई पुस्तकों पर दिया गया है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी।
  • घोषित पुरस्कार 25 फरवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएंगे।

 

भाषापुस्तक एंव विधालेखक
असमियाचाणक्य (उपन्यास)जयश्री गोस्वामी महंत
बाड्लाघुमेर दरजा ठेले (निबंध)चिन्मय गुह
बोडोआखाइ आथुमनिफ्राय (कविता)फुकन चंद्र बसुमतारी
डोगरीबंदरालता दर्पण (निबंध)ओम शर्मा ‘जंद्रयाड़ी’
अंग्रेजीएन एरा ऑफ डार्कंनेस (कथेतर गद्य)शशि थरूर
गुजरातीमोजमा रे वुं रे ! (निबंध)रतिलाल बोरीसागर
हिंदीछीलते हुए अपने को (कविता)नंदकिशोर आचार्य
कन्नडकुड़ी एसारू (आत्मकथा)विजया
कश्मीरीअख याद अख कयामत (कहानी संग्रह)अब्दुल अहद हाजिनी
कोंकणीध वर्डस (कविता)निलबा आ. खांडेकार
मैथिलीजिनगीक ओरिआओन करैत (कविता)कुमार मनीष अरविंद
मलयालमअचन पिरन्ना वीदु (कविता)वी. मधुसूदनन नायर
मणिपुरीऐ अदमी अदुड़ैगी इथत (उपन्यास)बेरील थांगा (एल. बीरमंगल सिंह)
मराठीकदाचित अजूनही (कविता)अनुराधा पाटील
ओड़ियाभास्वती (कहानी संग्रह)तरुण कांति मिश्र
पंजाबीअंतहीन (कहानी संग्रह)किरपाल कजाक
राजस्थानीबारीक बात (कहानी संग्रह)रामस्वरूप किसान
संस्कृतप्रज्ञाचाक्षुषम् (कविता)पेन्ना-मधुसूदन:
संतालीसिसिरजाली (कहानी संग्रह)काली चरण हेम्ब्रम
सिंधीजीजल (कहानी संग्रह)ईश्वर मूरजाणी
तमिलसूल (उपन्यास)चो. धर्मन
तेलुगुसेप्ताभूमि (उपन्यास)बंदि नारायण स्वामी
उर्दूसवनेह-ए-सर सैयद : एक बाजजीद (जीवनी)शाफे किदवई

 

नोट :- नेपाली भाषा में पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।

 

संभावित प्रश्न

प्रश्न- हिंदी के साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2019 से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(a) लोकनाथ उपाध्याय      (b) चित्रा मुद्गल

(c) शशि थरूर               (d) नन्द किशोर आचार्य

उत्तर – (d)

संबंधित लिंक:-  http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards2019_h.pdf

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here