साहित्य अकादमी पुरस्कार,2018

0
1488
  • साहित्य अकादमी ने 5 दिसंबर, 2018 को 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2018 की घोषणा की।
  • छः उपन्यास, सात कविता-संग्रह, छः कहानी-संग्रह, तीन आलोचना और दो निबंध-संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत 7 कवि हैं- सनंत तॉंती (असमिया), परेश नरेंद्र कामत (कोंकणी), एस. रमेशन नायर (मलयालम), डॉ. मोहनजीत (पंजाबी), डॉ. राजेश कुमार व्यास (राजस्थानी), डॉ. रमाकांत शुक्ल (संस्कृत) तथा खीमण यू. मुलाणी (सिंधी)।
  • उपन्यास हेतु पुरस्कृत 6 उपन्यासकार हैं- इंद्रजीत केसर (डोगरी), अनीस सलीम (अंग्रेजी), चित्रा मुद्गल (हिंदी), श्याम बेसरा (संथाली), एस. रामकृष्णनन (तमिल) और रहमान अब्बास (उर्दू)।
  • कहानी संग्रहों के लिए पुरस्कृत 6 कहानीकार हैं- संजीव चट्टोपाध्याय (बांग्ला), ऋतुराज बसुमतारी (बोडो), मुश्ताक अहमद मुश्ताक (कश्मीरी), प्रो. वीणा ठाकुर (मैथिली), बुधिचन्द्र हैस्नाम्बा (मणिपुरी) और लोकनाथ उपाध्याय चापागाई (नेपाली)।
  • समालोचना के लिए पुरस्कृत 3 समालोचक हैं- के.जी. नागराजप्पा (कन्नड़), म. सु. पाटील (मराठी) और प्रो. दाशरथि दास (ओडिया)।
  • निबंध के लिए पुरस्कृत 2 निबंधकार हैं -प्रो. शरीफा वीजलीवाला (गुजराती), डॉ. कोलकलुरी इनोक (तेलुगू)।
  • ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2012 से 31 दिसंबर, 2016 के दौरान पहली बार प्रकाशित हुई पुस्तकों पर दिया गया है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी।
  • घोषित पुरस्कार 29 जनवरी, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएंगे।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- हिंदी के साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2018 से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(a) लोकनाथ उपाध्याय      (b) चित्रा मुद्गल

(c) गायत्री सराफ            (d) शिव मेहता

उत्तर – (b)

संबंधित लिंक:- 

http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards2018_h.pdf

http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards2018.pdf

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here