- साहित्य अकादमी ने 21 दिसंबर, 2017 को 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2017 की घोषणा की।
- छः उपन्यास, छः कविता-संग्रह, पांच कहानी-संग्रह, पांच समालोचना, एक नाटक और एक निबंध के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए।
- कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत 6 कवि हैं- उदय नारायण सिंह ‘नचिकेता’ (मैथिली), श्रीकांत देशमुख (मराठी), निरंजन मिश्र (संस्कृत), भुजंग टुडु (संथाली), स्व. इंकलाब (तमिल) और देवीप्रिया (तेलुगु)।
- उपन्यास हेतु पुरस्कृत उपन्यासकार हैं- जयंत माधब बरा (असमिया), आफसार आमेद (बांग्ला), रीता बर (बोडो), ममंग दई (अंग्रेजी), के.पी. रामनुन्नी (मलयालम) और नछत्तर (पंजाबी)।
- कहानी संग्रहों के लिए पुरस्कृत 5 कहानीकार हैं- शिव मेहता (डोगरी), औतार कृष्ण रहबर (कश्मीरी), गजानन जोग (कोंकणी), गायत्री सराफ (ओड़िया) और बेग एहसास (उर्दू)।
- समालोचना के लिए पुरस्कृत समालोचक हैं-उर्मि घनश्याम देसाई (गुजराती), रमेश कुंतल मेघ (हिंदी), टी.पी. अशोक (कन्नड़), वीणा हाङ्गखिम (नेपाली) और नीरज दइया (राजस्थानी)।
- नाटक के लिए राजेन तोइजाम्बा (मणिपुरी) को तथा निबंध के लिए जगदीश लछाणी (सिंधी) को पुरस्कृत किया गया।
- ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2011 से 31 दिसंबर, 2015 के दौरान पहली बार प्रकाशित हुई पुस्तकों पर दिया गया है।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी।
- घोषित पुरस्कार 12 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएंगे।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- अंग्रेजी के साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2017 से किसे सम्मानित किया जाएगा?
(a) नीरज दइया (b) ममंग दई
(c) गायत्री सराफ (d) शिव मेहता
उत्तर – (b)