संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2017

0
1700
  • 6 फरवरी 2019 को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2017 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
  • संगीत, नृत्‍य, थिएटर, पारंपरिक/लोक/जनजातीय, संगीत/नृत्‍य/थिएटर/कठपुतली कला तथा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  42 कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त कलाकार हैं:-
  • संगीत:-
  • ललित जे राव – हिन्‍दुस्‍तानी गायन
  • उमाकांत एवं रमाकांत गुन्‍देचा(गुन्‍देचा बंधु) – हिन्‍दुस्‍तानी गायन
  • योगेश समसी – हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – तबला
  • राजेन्‍द्र प्रसन्ना – हिन्‍दुस्‍तानी वाद्य – शहनाई / बांसुरी
  • एम.एस. शीला – कर्नाटक गायन
  • सुमा सुधीन्‍द्र – कर्नाटक वाद्य – वीणा
  • तिरूवरूर वैद्यनाथन – कर्नाटक वाद्य– मृदंगम
  • शशांक सुब्रमणयम – कर्नाटक वाद्य – बांसुरी
  • मधुरानी – सुगम संगीत (संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएं)
  • हेमंती शुक्‍ला – सुगम संगीत (संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएं)
  • गुरनाम सिंह – गुरबानी (संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएं)
  • नृत्य:-
  • रमा वैद्यनाथम – भरतनाट्यम
  • शोभा कोसर – कथक
  • मदंबी सुब्रमणयन नम्बूदरी – कथकली
  • एल.एन. ओइनाम ओंगबी धोनी देवी – मणिपुरी
  • दीपिका रेड्डी – कुचिपुड़ी
  • सुजाता महापात्र – ओडिशी
  • रामकृष्‍ण तालुकदार – सतरिया
  • जनमेजय साई बाबू – छाउ
  • आशित देसाई – नृत्‍य संगीत
  • थियेटर:-
  • अभिराम दामोदर भदकमकर – नाट्य लेखन
  • सुनील गणेश शानबाग – निर्देशन
  • बापी बोस – निर्देशन
  • हेमा सिंह – अभिनय
  • दीपक विराट तिवारी – अभिनय
  • अनिल टिक्‍कू – अभिनय
  • नुरूद्दीन अहमद – स्‍टेज क्राफ्ट (संबद्ध थिएटर आर्ट्स)
  • अवतार साहनी – लाइटिंग (संबद्ध थिएटर आर्ट्स)
  • शोउगरकपम हेमंत सिंह – सुमंग लीला (रंगमंच की अन्य प्रमुख परंपराएं)
  • पारंपरिक / लोक / जनजातीय संगीत / नृत्‍य थिएटर तथा कठपुतली कला:-
  • अनवर खान मंगनियार – लोक संगीत, राजस्‍‍थान
  • प्रकाश सहदेव खंडगे – लोक कला, महाराष्‍ट्र
  • जगन्‍नाथ बयान – पारंपरिक संगीत खोल, असम
  • रामचन्‍द्र मांझी – लोक संगीत, बिहार
  • राकेश कुमार तिवारी – लोक नाट्य, छत्‍तीसगढ
  • पार्वती बाउल – लोक संगीत(बाउल), पश्चिम बंगाल
  • सर्बजीत कौर – लोक संगीत, पंजाब
  • के.सी. रुनरेमसंगी – लोक संगीत, मिजोरम
  • मुकुन्‍द नायक – लोक संगीत, झारखंड
  • सुदीप गुप्‍ता – कठपुतली कला, पश्चिम बंगाल
  • कला के क्षेत्र में समग्र योगदान/ छात्रवृत्ति के क्षेत्र में
  • विजय वर्मा – छात्रवृत्ति
  • संध्‍या पुरेचा – समग्र योगदान – नृत्य
  • पृष्ठभूमि:-
  • संगीत नाटक अकादेमी भारत गणराज्य द्वारा स्थापित, नृत्य और नाटक की प्रथम राष्ट्रीय अकादेमी है।
  • इसका गठन भारत सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्रालय के 31 मई 1952 के प्रस्ताव के जरिये किया गया था और भारत के गज़ट में इसे जून 1952 में अधिसूचित किया गया था।
  • भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 28 जनवरी, 1953 को संसद भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में इसका उद्घाटन किया।
  • इसके पहले अध्यक्ष डॉ. पी. वी. राजमन्नार थे।
  • अकादेमी संगीत, नृत्य और थिएटर को संचालित करती है।
  • प्रख्यात कलाकारों को दिया जाने वाला अकादेमी अवॉर्ड देश का सर्वोच्च सम्मान है।
  • पुरस्कार में एक लाख रुपए की राशि के अलावा एक शॉल और ताम्रपत्र दिया जाता है।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- निम्नलिखित में से किसे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2017 प्रदान नहीं किया गया है ?

(a) सर्बजीत कौर           (b) अवतार साहनी

(c) जनमेजय साई बाबू     (d) रामचन्‍द्र शर्मा

उत्तर – (d)

संबंधित लिंक:-        

 http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/Awardees.pdf

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here