- बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता शशि कपूर का 4 दिसंबर, 2017 को निधन हो गया।
- इनका जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था।
- शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था।
- इन्होंने पृथ्वी थियेटर के नाटक ‘शंकुतला‘ से अपने कैरियर की शुरू की थी।
- इन्होंने राज कपूर की फिल्मों ‘आग‘ और ‘आवारा‘ में राज कपूरके बचपन की भूमिकाएं निभाई थीं।
- शशि कपूर ने अपने कैरियर में लगभग 160 फिल्मों में काम किया।
- अमिताभ बच्चन के साथ इनकी प्रमुख फिल्में हैं – दीवार, कभी – कभी, त्रिशूल, सिलसिला, नमक हलाल, दो और दो पांच, शान, काला पत्थर आदि।
- अंग्रेजी फिल्मों में शेक्सपियर वाला (1965) इनकी लोकप्रिय फिल्म हैं।
- अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2011 में पद्म भूषण से तथा वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- शशि कपूर का असली नाम क्या था?
(a) जय कपूर (b) बलबीर राज कपूर
(c) कुंवर राज कपूर (d) केदार राज कपूर
उत्तर – (b)