- सामान्य तौर पर छोटे से क्षेत्र में सीमित तथा स्थानीय दशाओं से उद्भूत हवाओं को स्थानीय पवन कहते हैं।
- दैनिक स्तर पर तापमान एवं वायुदाब में परिवर्तन के फलस्वरूप उत्पन्न पवनों को सामयिक या दैनिक स्थानीय पवन कहते हैं।
- दिन में समुद्र की ओर से पृथ्वी की ओर चलने वाली हवाओं को ‘समुद्री समीर‘ और रात्रि में पृथ्वी से समुद्र की ओर चलने वाली हवाओं को ‘स्थलीय समीर‘ कहते हैं।
- दिन के समय पर्वतीय घाटियों के निचले भाग में अधिक तापमान के कारण हवाएं गर्म होकर पर्वतीय ढालों के सहारे ऊपर उठती है। इन्हें घाटी समीर या अनाबेटिक पवन कहते हैं।
- रात्रि के समय पर्वतीय ढालों तथा ऊपरी भागों पर विकिरण द्वारा ताप ह्रास अधिक होता है, जिस कारण हवाएं ठंडी होकर ढालों के सहारे घाटियों में नीचे उतरती है। इन्हें पर्वतीय समीर कहते हैं।
- गर्म स्थानीय पवन
- चिनूक – संयुक्त राज्य अमेरिका
- फॉन – यूरोप
- सांता अना – दक्षिण कैलिफोर्निया(संयुक्त राज्य अमेरिका)
- हरमट्टन – सहारा रेगिस्तान
- सिरोको – सहारा रेगिस्तान के उतर दिशा में भूमध्य सागर की और चलकर इटली, स्पेन में प्रवेश करती है
- खमसिन – मिस्र
- गिबली – लीबिया
- लेस्ट – मडीरा एवं मोरक्को
- लेवेचे – स्पेन
- लू – उत्तर भारत
- ब्लैक रोलर – ग्रेट प्लेन्स (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- नारवेस्टर – न्यूजीलैंड
- यामो – जापान
- ट्रैमोण्टेन – मध्य यूरोप
- जोन्डा – अर्जेंटीना
- हबूब – सूडान
- ब्रिक फील्डर – विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया)
- शामल – मेसोपोटामिया एवं फारस की खाड़ी
- ठंडी स्थानीय पवन
- मिस्ट्रल – स्पेन एवं फ़्रांस
- बोरा – एड्रियाटिक सागर के पूर्वी किनारे (विशेष रूप से उत्तरी इटली का भाग)
- पुर्गा – रूसी टुंड्रा
- बाइस – फ़्रांस
- लेवेंटर – दक्षिण स्पेन में पूर्व से पश्चिम
- पैम्पेरो – दक्षिण अमेरिका का पम्पाज क्षेत्र
- बुरान – साइबेरिया
- ब्लिजार्ड – उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र