- कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग ने 26 सितम्बर, 2018 को वर्ष 2018-19 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिए।
- प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार खरीफ 2018-19 के दौरान प्रमुख फसलों के अनुमानित उत्पादन का विवरण निम्न है:
- खाद्यान्न – 141.59 मिलियन टन
- चावल – 99.24 मिलियन टन
- पौष्टिक /मोटे अनाज– 33.13 मिलियन टन
- मक्का – 21.47 मिलियन टन
- दलहन – 9.22 मिलियन टन
- अरहर – 4.08 मिलियन टन
- उड़द – 2.65 मिलियन टन
- तिलहन – 22.19 मिलियन टन
- सोयाबीन – 13.46 मिलियन टन
- मूंगफली – 6.33 मिलियन टन
- अरंडी– 1.52 मिलियन टन
- कपास – 32.48 मिलियन गांठें (प्रत्येक 170 किलोग्राम)
- जूट एवं मेस्ता – 10.17 मिलियन गांठें (प्रत्येक 180 किलोग्राम)
- गन्ना – 383.89 मिलियन टन
- प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2018-19 के दौरान खरीफ खाद्यान्न का कुल उत्पादन 141.59 मिलियन टन होने का अऩुमान है।
- यह पिछले वर्ष हुए 140.73 मिलियन टन के खरीफ खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 0.86 मिलियन टन अधिक है।
- इसके अतिरिक्त, इस दौरान खरीफ खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2012-13 से लेकर 2016-17 तक) में हुए 129.65 मिलियन टन के औसत उत्पादन से 11.94 मिलियन टन अधिक है।
- खरीफ चावल का कुल उत्पादन 99.24 मिलियन टन होने का अनुमान है।
- यह पिछले साल की 97.50 मिलियन टन की पैदावार से 1.74 मिलियन टन अधिक है।
- इस दौरान खरीफ चावल का उत्पादन पिछले पांच वर्षों में हुए औसत उत्पादन से 6.64 मिलियन टन अधिक है।
- देश में पौष्टिक/मोटे अनाजों का कुल उत्पादन वर्ष 2017-18 के 33.89 मिलियन टन की तुलना में घटकर 33.13 मिलियन टन के स्तर पर आ गया है।
- मक्का उत्पादन 21.47 मिलियन टन रहने की संभावना है जो पिछले साल के 20.24 मिलियन टन के उत्पादन से 1.23 मिलियन टन अधिक है।
- यह पिछले पांच वर्षों में हुए औसत मक्का उत्पादन से 4.40 मिलियन टन अधिक है।
- खरीफ दालों का कुल उत्पादन 9.22 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष में हुए 9.34 मिलियन टन की तुलना में 0.12 मिलियन टन कम है।
- हालांकि, खरीफ दालों का अनुमानित उत्पादन पिछले पांच वर्षों के औसत उत्पादन से 2.67 मिलियन टन अधिक है।
- देश में खरीफ तिलहन का कुल उत्पादन 22.19 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया गया है जो वर्ष 2017-18 में हुए 21.00 मिलियन टन के उत्पादन की तुलना में 1.19मिलियन टन अधिक है।
- यह पिछले पांच वर्षों में हुए औसत उत्पादन की तुलना में 2.02 मिलियन टन अधिक है।
- गन्ना उत्पादन 383.89 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले साल के दौरान हुए 376.90 मिलियन टन के उत्पादन की तुलना में 6.99 मिलियन टन अधिक है।
- यह पिछले पांच वर्षों में हुए औसत उत्पादन की तुलना में 41.85 मिलियन टन अधिक है।
- कपास का उत्पादन 32.48 मिलियन गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और जूट एवं मेस्ता का उत्पादन 10.17 मिलियन गांठ (प्रत्येक 180 किलोग्राम) होने का अनुमान लगाया गया है।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- 26 सितम्बर, 2018 को जारी वर्ष 2018-19 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार, खरीफ खाद्यान्न का कुल उत्पादन कितने मिलियन टन होने का अऩुमान है?
(a) 140.59 मिलियन टन (b) 142.59 मिलियन टन
(c) 141.59 मिलियन टन (d) 145.59 मिलियन टन
उत्तर- (c)