- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – उभरते डिजिटल बाजार : उपभोक्ता सरंक्षण के लिए विषय और चुनौतियां।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 1986 में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी।
- उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
- अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस 20 दिसंबर को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस
- अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – दबाव में पर्वतः जलवायु, भूख एवं प्रवासन।
- मानव अधिकार दिवस
- मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है।
- मानव अधिकारों की रक्षा हेतु भारत में मानव अधिकार अधिनियम, 1993 के तहत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है।
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू हैं।
- अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस
- अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस 9 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक हो।
- विश्व मृदा दिवस
- विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – Caring for the Planet starts from the Ground
- भारतीय नौसेना दिवस
- भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – सभी के लिए टिकाऊ और लचीले समाज की ओर परिवर्तन।
- अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस
- अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
- विश्व एड्स दिवस
- विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है।
- वर्ष 2017 का मुख्य विषय (Theme) था – मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ (My health, My right)