- पर्यटन के विकास व प्रोत्साहन से संबंधित राष्ट्रीय नीतियां व कार्यक्रमों के निर्माण के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल एजेंसी है।
- इसका मुख्य उद्देश्य भारत में पर्यटन के लिए सुविधाएं बढ़ाना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।
- मंत्रालय की कुछ प्रमुख जिम्मेदारियां हैं- पर्यटन अवसंरचना का विकास, वीजा प्रक्रिया को सरल बनाना, पर्यटन सेवा प्रदाताओं द्वारा मानदंडों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करना आदि।
- यात्रा व पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक(Travel & Tourism Competitiveness Index-TTCI), 2017 में भारत 2013 की तुलना में 25 पायदान ऊपर पहुंचा।
- टीटीसीआई रिपोर्ट, 2017 में भारत का स्थान 40वां था, जबकि 2015 में यह 52वें तथा 2013 में 65वें स्थान पर था।
- पर्यटन के आंकड़े
- पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जनवरी-नवंबर, 2017 में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90.01 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए।
- जनवरी-नवंबर, 2015 की तुलना में जनवरी-नवंबर, 2016 के दौरान 9.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 77.83 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए।
- पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जनवरी-नवंबर, 2017 में 58.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.17 लाख विदेशी पर्यटक ई-पर्यटन वीजा पर भारत आए।
- पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जनवरी-नवंबर, 2017 के दौरान 16.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 1,60,865 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित हुई।
- 2016 के दौरान घरेलू पर्यटकों की संख्या 1613.6 मीलियन दर्ज की गई। इसमें 2015 की तुलना में 12.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- राष्ट्रीय तीर्थस्थल पुन:स्थापना और आध्यात्मिक, विरासत विकास मिशन(PRASHAD) योजना के अंतर्गत तीर्थस्थलों की पहचान करके समग्र विकास करने के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
- पर्यटन मंत्रालय ने केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग जगत के हितधारकों के साथ मिलकर ‘विरासत गोद लें’ नाम से एक कार्यक्रम लांच किया है।
- सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और व्यक्तिगत स्तर पर भी इन स्थलों में सुविधाएं विकसित करने का कार्य किया जा सकता है। ऐसा करने वालों को ‘स्मारक मित्र’ के नाम से जाना जाएगा।
- अक्तूबर, 2017 को 31 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में ‘पर्यटन पर्व’ का आयोजन किया गया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन के लाभों को रेखांकित करना था।
- इसमें देश की सांस्कृतिक विभिन्नता को दर्शाया गया।
- ‘सभी के लिए पर्यटन’ इस कार्यक्रम की मुख्य अवधारणा थी।
- जनवरी, 2017 में संस्कृति और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय ने गुजरात सरकार के सहयोग से धोर्दो, कच्छ के रन में केंद्रीय और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन, संस्कृति युवा मामले और खेल मंत्रियों तथा सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।
- पर्यटन मंत्रालय को भारत सरकार द्वारा लाल किले पर गणतंत्र दिवस आयोजन एक भाग के रूप में 26 से 31 जनवरी, 2017 तक आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय बनाया गया था।
- पर्यटन मंत्रालय द्वारा 5-7 दिसंबर, 2017 तक गोवाहटी, असम में छठा अंतरराष्ट्रीय हाट (आईटीएम) आयोजित किया गया।
- अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्यटन संभवनाओं को दर्शाने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में आयोजित किया जाता है।
- इस हाट में 29 देशों के 76 विदेशी क्रेता प्रतिनिधिमंडल, देश के विभिन्न भागों से पर्यटन क्षेत्र के 50 घरेलू भागीदार और पूर्वोत्तर राज्यों के 86 क्रेताओं ने भाग लिया।
- पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन दृष्टिकोण से गोवा में मडगांव, कारमली और थिविम रेलवे स्टेशनों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के लिए 2499.98 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
- पर्यटन मंत्रालय अपनी रेल पर्यटन नीति के तहत तीन कांच वाले डब्बे बनाने के लिए रेल मंत्रालय के साथ सहयोग कर रहा है जिन्हें देश के प्राकृतिक दृश्यों वाले मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
- कांच की छत वाले दो डब्बे 2017 में विशाखापत्तनम-अरकू घाटी और दादर से मडगांव मार्ग पर चलाए गए हैं।
- तीसरा कांच की छत वाला डब्बा जम्मू और कश्मीर राज्य में काजीगंड-बारामूला मार्ग पर चलाया जाएगा।