वर्षांत समीक्षाः वर्ष 2017 के दौरान खेल विभाग की उपलब्धियां एवं पहल

0
969
  • खेल मंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में 5 फरवरी, 2017 को पैरा एथलीटों के लिए समर्पित प्रथम प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी।
  • इस केंद्र के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है।
  • यहां पैरा एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी जहां वो एशियाई खेल, राष्ट्रकुल खेल एवं ओलम्पिक खेलों के लिए प्रशिक्षण पा सकेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन, बॉक्सिंग फेडेरेशन ऑफ इण्डिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच 1 मार्च, 2017 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम एवं रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग अकादमी की स्थापना के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
  • भारत ने 6 से 9 जुलाई, 2017 के बीच उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22वीं एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप, 2017 का सफल आयोजन किया।
  • भारत पदक तालिका में 29 पदक (12 स्वर्ण, 5 रजत, 12 कांस्य) जीत कर पहले स्थान पर रहा।
  • मंत्रालय ने 6 अगस्त, 2017 को दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं (निजामपुर गांव) के लिए लगभग 15,000 प्रतिभागियों की पहली ग्रामीण मैराथन का आयोजन किया।
  • ग्रामीण खेलों के पहले संस्करण अथवा ग्रामीण खेल महोत्सव को 28 अगस्त – 3 सितंबर, 2017 के बीच दिल्ली के निजामपुर गांव में आयोजित किया गया।
  • नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारत की युवा जनसंख्या में खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 28 अगस्त, 2017 को खेल प्रतिभा खोजबीन पोर्टल का शुभारम्भ किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मेलकॉम टर्नबुल की भारत यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया की सरकारों के मध्य 10 अप्रैल, 2017 को नई दिल्ली में दोनों देशों के खेल संबंधों में सुधार हेतु पांच समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मुम्बई में खेलों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए 12 अप्रैल, 2017 को साझेदारी शुरू की।
  • इस साझेदारी से चार क्षेत्रों- एथलीट/ कोच प्रशिक्षण एवं विकास, खेल विज्ञान, खेलों की शासन प्रणाली एवं सम्पूर्णता एवं साधारण-जनों की भागीदारी में भारत ऑस्ट्रेलिया सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
  • मंत्रालय ने बंगलुरू के पादुकोण-द्रविड़ स्पोर्ट्स एक्सीलेन्स केंद्र में पुनर्वास, फिटनेस प्रशिक्षण एवं खेल विज्ञान संबंधी अत्याधुनिक तकनीक से युक्त सुविधाओं की स्थापना हेतु अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट को 5 करोड़ की धनराशि जारी की है।
  • इस सुविधा का नाम “भारतीय खेल प्राधिकरण- अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफोर्मेंस सेंटर” होगा।
  • मंत्रालय ने ओलंपिक टास्कफोर्स की अनुशंसा पर 15 सितंबर, 2017 को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के अंतर्गत चयनित सभी एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी हेतु तैयारी के दौरान प्रति माह 50,000 रुपये का वजीफ़ा देने का निर्णय लिया।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2017-18 से 2019-20 के लिए पुनर्निर्मित खेलो इंडिया कार्यक्रम को 1756 करोड़ की लागत से अनुमति प्रदान कर दी है।
  • पुनर्निर्मित खेलो इंडिया कार्यक्रम अवसंरचना, सामुदायिक खेल, प्रतिभा पहचान, उत्कृष्टता हेतु कोचिंग, प्रतिस्पर्धा संरचना एवं खेल-अर्थव्यवस्था समेत खेलों के सम्पूर्ण पारितंत्र को प्रभावित करेगा।
  • फीफा अंडर-17 विश्व कप के सत्रहवें संस्करण का आयोजन 6 – 28 अक्टूबर, 2017 के बीच हुआ।
  • स्पर्धा के स्थल थे- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली, पीजेएन स्टेडियम, फटोरदा- गोआ, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, कोच्चि, इंदिरा गांधी एथेलेटिक्स स्टेडियम- गुवाहाटी, विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, साल्ट लेक- कोलकाता, डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई ।
  • कुल 24 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
  • विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, साल्ट लेक- कोलकाता में 28 अक्टूबर, 2017 को इंग्लैंड और स्पेन के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें इंग्लैंड फीफा अंडर-17 विश्व कप प्रतिस्पर्धा का विजेता घोषित किया गया।
  • मिशन इलेवन मिलियन फुटबॉल को देश भर में लोकप्रिय बनाने के लिए मंत्रालय, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडेरेशन एवं फीफा का एक संयुक्त कार्यक्रम है।
  • कार्यक्रम का लक्ष्य फुटबॉल के प्रोत्साहन के लिए 30 सितंबर, 2017 तक 11 मिलियन लड़कों और लड़कियों तक पहुंचना है।
  • राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर की स्थापना का प्रस्ताव वित्त मंत्री ने 10 जुलाई 2014 को अपने बजट भाषण (2014-2015) में कर दिया था।
  • केंद्र की यह नई परियोजना पांच वर्ष में कार्यान्वित हो जाएगी।
  • परियोजना की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये होगी।
  • प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार स्कूलों के अंतर्गत किया जाएगाः खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा विद्यालय, खेल प्रबंधन एवं तकनीक विद्यालय, खेलकूद शिक्षा विद्यालय एवं अंतर्विषयक अध्ययन विद्यालय।
  • इन चारों विद्यालयों के अंतर्गत कुल तेरह विभाग होंगे।
  • मणिपुर सरकार ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को प्रस्तावित विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 29 दिसंबर, 2016 को राज्य के पश्चिमी इम्फाल जनपद में 325.90 एकड़ भूमि प्रदान की है।
  • विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए परियोजना का प्रबंधन-सलाहकार हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) है।
  • प्रस्तावित विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना सुनिश्चित करने के लिए कैनबरा एवं विक्टोरिया विश्वविद्यालय के साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने अप्रैल, 2017 में समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • जनवरी, 2017 में भारतीय खिलाड़ियों की अगले तीन ओलंपिक खेलों- 2020 (टोकियो),  2024 (पेरिस) एवं 2028 (लॉस एंजेल्स) में प्रभावी भागीदारी की एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए एक ओलंपिक टास्कफोर्स का गठन किया गया।
  • टास्कफोर्स को खेल संबंधी सुविधाओं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया एवं संबंधित विषयों की संपूर्ण रणनीति बनाने का उत्तरदायित्व सौंपा गया।
  • टास्कफोर्स ने अगस्त, 2017 में अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here