- 1 मई, 2020 को केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय राम विलास पासवान ने “एक देश, एक राशन कार्ड” के अंतर्गत राष्ट्रीय क्लस्टर के साथ पांच राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों को जोड़ने को मंजूरी प्रदान की।
- ये पांच नए राज्य/ संघ शासित क्षेत्र है – उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दादर नागर हवेली तथा दमन व दीव।
- राष्ट्रीय क्लस्टर के साथ पांच राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के जुड़ने से राष्ट्रीय क्लस्टर से जुड़े राज्यों/संघ शासित प्रदेशों की संख्या 17 हो गई है।
- राष्ट्रीय क्लस्टर से पूर्व में जुड़े 12 राज्य है – आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा।
- इसके साथ ही राष्ट्रीय/ अंतर- राज्यीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा 17 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के लगभग 60 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को उपलब्ध होगी।
- इससे वे ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत अपने समान/ मौजूदा राशन के उपयोग से इन 17 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में किसी भी स्थान पर अपनी पसंद की उचित मूल्य वाली दुकान (एफपीएस) से अपने हक का कोटा खरीद सकते हैं।
संभावित प्रश्न
प्रश्न-1 मई 2020 को राष्ट्रीय पोर्टबिलिटी योजना ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड‘ के अंतर्गत राष्ट्रीय क्लस्टर के साथ पांच राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के जुड़ने से राष्ट्रीय क्लस्टर से जुड़े राज्यों/संघ शासित प्रदेशों की संख्या कितनी हो गई है?
(a) 12
(b) 17
(c) 10
(d) 19
उत्तर- (b)