राष्ट्रीय खेल पुरस्कार – 2018

0
1649
  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में मान्यता प्रदान करने और उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसी खेल में खिलाड़ी के चार वर्षों से अधिक शानदार और असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
  • अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों के लिए लगातार असाधारण प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार कोच को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए दिया जाता है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
  • अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कंपनियों (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों) तथा व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो खेल के प्रोत्साहन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार में कंपनियों को एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
  • अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सम्रग रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।
  • अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समितियों का नेतृत्व न्यायमूर्ति इंदरमित कौर कोचर (पूर्व न्यायाधीश दिल्ली हाईकोर्ट) ने किया।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कारों और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए चयन समिति के प्रमुख न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल (पूर्व मुख्य न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) थे।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन समिति की अगुवाई राहुल भटनागर, सचिव (खेल) ने की।
  • एमएकेए ट्रॉफी के लिए चयन समिति के प्रमुख पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अशोक कुमार थे।
  • समिति की सिफारिशों के आधार पर और जांच के बाद चयनित खिलाड़ियों को 25 सितंबर, 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोच तथा कंपनियों को पुरस्कृत किया गया।
  • राजीव गांधी खेल रत्न, 2018
  • एस मिराबाई चानू –  भारोत्तोलन
  • विराट कोहली – क्रिकेट
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2018
  • सुबेदार चेनंदा अचच्चा कुट्टप्पा –  मुक्केबाज़ी
  • विजय शर्मा –  भारोत्तोलन
  • ए श्रीनिवास राव  –  टेबल टेनिस
  • सुखदेव सिंह पन्नू –  एथलेटिक्स
  • क्लैरेंस लोबो –  हॉकी (लाईफटाइम)
  • तारक सिन्हा –  क्रिकेट (लाईफटाइम)
  • जीवन कुमार शर्मा –  जुडो (लाईफटाइम)
  • वी.आर. बीडु –  एथलेटिक्स (लाईफटाइम)
  • अर्जुन पुरस्कार, 2018
  • नीरज चोपड़ा –  एथलेटिक्स
  • नाइब सूबेदार जीन्सन जॉनसन –  एथलेटिक्स
  • हिमा दास –  एथलेटिक्स
  • नेलाकुर्ती सिक्की रेड्डी –  बैडमिंटन
  • सूबेदार सतीश कुमार –  मुक्केबाज़ी
  • स्मृति मंधाना –  क्रिकेट
  • शुभंकर शर्मा –  गोल्फ़
  • मनप्रीत सिंह –  हॉकी
  • सविता –  हॉकी
  • कर्नल रवि राठौर –  पोलो
  • राही सरनोबत –  शूटिंग
  • अंकुर मित्तल –  शूटिंग
  • श्रेयसी सिंह –  शूटिंग
  • मनिका बत्रा –  टेबल टेनिस
  • जी सथियान –  टेबल टेनिस
  • रोहन बोपन्ना –  टेनिस
  • सुमित –  कुश्ती
  • पूजा कादियान –  वुशु
  • अंकुर धामा –  पैरा एथलेटिक्स
  • मनोज सरकार –  पैरा बैडमिंटन
  • ध्यान चंद पुरस्कार, 2018
  • सत्यदेव प्रसाद –  तीरंदाजी
  • भरत कुमार छेत्री –  हॉकी
  • बॉबी अलॉयसियस –  एथलेटिक्स
  • चौगले दादू दत्तात्रेय –  कुश्ती
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018
  • उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन –  राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
  • कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन –  जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
  • विकास के लिए खेल –  ईशा आउटरीच
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 :
  • गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

संभावित प्रश्न

प्रश्न- वर्ष 2018 के राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

(a) एस मिराबाई चानू और विराट कोहली

(b) एस मिराबाई चानू और अंकुर मित्तल

(c) पूजा कादियान और विराट कोहली

(d) विराट कोहली और मनप्रीत सिंह

उत्तर – (a)

संबंधित लिंक :

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1546804

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here