राष्ट्रमंडल खेल – 2018

0
1647
  • 4-15 अप्रैल, 2018 के मध्य 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में संपन्न हुआ।
  • 13 मार्च, 2017 को महारानी एलिजाबेथ द्वारा 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वींस बेटन रिले (Queen’s Baton Relay) का शुभारंभ बकिंघम पैलेस से किया गया।
  • महारानी एलिजाबेथ ने बेटन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई साइक्लिस्ट एन्ना मीरेस (Anna Meares) को सौंप दी और इस प्रकार वे बेटन की प्रथम वाहक बनीं।
  • 4 अप्रैल, 2018 को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा स्टेडियम में हुआ।
  • उद्घाटन समारोह की थीम हैलो अर्थ (Hello Earth) तथा इन खेलों का ध्येय वाक्य शेयर द ड्रीम’ (Share the Dream) था।
  • इन खेलों का शुभंकर (Mascot), बोरोबी (Borobi) नामक एक नीले रंग का नर कोआला (Koala) था।
  • उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु रहीं।
  • 18 खेलों (Sports) की 23 प्रतिस्पर्धाओं (Disciplines) के 275 खेल आयोजनों में 71 राष्ट्र/प्रांतों से कुल 6600 से अधिक खिला़डियों ने प्रतिभाग किया।
  • ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, 2014 में शामिल जूडो का आयोजन इस बार नहीं किया गया।
  • बॉस्केटबॉल को पुनः इन खेलों में (2018) शामिल किया गया और महिला रुग्बी सेवेंस का पदार्पण एवं 18वें खेल के रूप में बीच वॉलीबॉल का चयन किया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण, 59 रजत एवं 59 कांस्य पदक सहित कुल 198 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • इंग्लैंड 45 स्वर्ण, 45 रजत एवं 46 कांस्य पदक सहित कुल 136 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने 26 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक सहित कुल 66 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मिच लारकिन (Mitch Larkin) (तैराक, ऑस्ट्रेलिया) ने सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक जीते।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक सैखोम मीराबाई चानू (भारोत्तोलक) ने दिलाया।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाली न्यूजीलैंड की भारोत्तोलक लॉरेल हुबार्ड प्रथम ट्रांसजेंडर खिलाड़ी बनीं।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अंतिम स्वर्ण पदक साइना नेहवाल (बैडमिंटन) ने दिलाया।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक एम.सी. मैरीकॉम (मुक्केबाज) थीं।
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में बर्मिंघम (इंग्लैड) में होगा।

देश/क्षेत्र   स्वर्ण      रजत      कांस्य     कुल पदक

ऑस्ट्रेलिया  80         59          59       198

इंग्लैंड       45         45          46       136

भारत        26         20          20       66

कनाडा      15         40          27       82

न्यूजीलैंड     15         16         15       46

द. अफ्रीका 13         11         13        37

वेल्स         10         12         14        36

स्कॉटलैंड    9          13         22        44

नाइजीरिया   9          9           6         24

साइप्रस      8          1            5         14

कुल       275        276       289        840

पृष्ठभूमि

  • वर्ष 1930 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन प्रथम बार कनाडा के ओंटेरियो प्रान्त के हैमिल्टन शहर में किया गया।
  • राष्ट्रमंडल खेलों के नाम में कई बार परिवर्तन किया गया है।
  • प्रारंभ में इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से जाना जाता था।
  • 1954 में इसे ब्रिटिश एम्पायर और कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से था 1970 में इसे ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से पुकारा गया।
  • वर्ष 1978 में इसे सर्वसम्मति से कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम दिया गया।

 

संभावित प्रश्न

प्रश्न- 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक कौन था

(a) एम.सी. मैरीकॉम           (b) साइना नेहवाल

(c) पी.वी. सिंधु                 (d) पी गुरूराजा पुजारी

उत्तर – (a)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here