- महिलाओं को सशक्त बनाने के ऐतिहासिक पहल के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 2 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में एक ऑनलाइन पोर्टल ‘नारी’ का शुभारंभ किया।
- इस पोर्टल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विकसित किया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएं 350 सरकारी योजनाओं और पहलों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगी।
- मंत्रालय से एनजीओ और सिविल सोसायटी के संवाद के लिए एक ई-संवाद पोर्टल भी विकसित किया गया है।
- पोर्टल में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लिए महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं।
- ‘नारी’ पोर्टल में महिलाओं के जीवन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
- पोषण, स्वास्थ्य जांच, बीमारी, नौकरी, साक्षात्कार, निवेश और बचत सलाह, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने वालों के नम्बर, गोद लेने की सरल प्रक्रिया आदि विषयों पर टिप्स दिए गए हैं।
- यह पोर्टल महिलाओं को जानकारियों की शक्ति प्रदान करेगा।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- 2 जनवरी, 2018 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण के लिए कौन -से ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया?
(a) नारी (b) गरिमा
(c) वंदना (d) वयोश्री
उत्तर – (a)