- 25 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन व्यक्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न‘ देने की घोषणा की।
- ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित होने वाले तीन व्यक्ति हैं – पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नाना जी देशमुख (मरणोपरांत) और डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत)।
- ज्ञातव्य है की उपर्युक्त तीन व्यक्तियों से पूर्व 45 व्यक्तियों को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।
- इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की भी घोषणा 25 जनवरी, 2019 को की गई।
- ज्ञातव्य है की पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है।
- ये पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते है।
- इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।
- इस वर्ष राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों को प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।
- 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।
- पद्म पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं और 11 लोग विदेशी/एनआरआई/भारतीय मूल के हैं।
- 3 व्यक्तियों को मरणोपरांत तथा 1 ट्रांसजेंडर व्यक्ति को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा किया गया है।
पद्म विभूषण (4)
नाम | संबंधित क्षेत्र | संबंधित राज्य/देश | |||
तीजन बाई | कला- लोकगायक | छत्तीसगढ़ | |||
इस्माइल उमर गुलेह(विदेशी) | पब्लिक अफेयर्स | जिबूती | |||
अनिल कुमार मणिभाई नाइक | व्यापार और औद्योगिक ढांचा | महाराष्ट्र | |||
बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे | कला-अभिनय-थिएटर | महाराष्ट्र | |||
पद्म भूषण (14)
नाम | संबंधित क्षेत्र | संबंधित राज्य/देश |
जॉन चेंबर्स(विदेशी) | व्यापार और उद्योग- तकनीक | अमेरिका |
सुखदेव सिंह ढींढसा | पब्लिक अफेयर्स | पंजाब |
प्रवीण गोरधन(विदेशी) | पब्लिक अफेयर्स | दक्षिण अफ्रीका |
महाशय धरमपाल गुलाटी | व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण | दिल्ली |
दर्शन लाल जैन | सामाजिक कार्य | हरियाणा |
अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे | मेडिसिन-अफोर्डेबल हेल्थकेयर | महाराष्ट्र |
करिया मुंडा | पब्लिक अफेयर्स | झारखंड |
बुधादित्य मुखर्जी | कला- संगीत-सितार | पश्चिम बंगाल |
मोहनलाल विश्वनाथन नायर | कला-अभिनय-फिल्म | केरल |
एस नंबी नारायण | साइंस-इंजीनियरिंग-अंतरिक्ष | केरल |
कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता) | दिल्ली |
बछेंद्री पाल | खेल-पर्वतारोहण | उत्तराखंड |
वीके शुंगलू | सिविल सेवा | दिल्ली |
हुकमदेव नारायण यादव | पब्लिक अफेयर्स | बिहार |
- पद्म श्री से सम्मानित प्रमुख व्यक्ति हैं – दर्शन लाल जैन (सामाजिक कार्य), बंगारू अदिगलार (अध्यात्म), इलियास अली (मेडिसिन- सर्जरी), मनोज बाजपेयी (कला- अभिनय), उद्धब कुमार भारली (साइंज एंड इंजिनियरिंग ग्रासरूट इनोवेशन), ओमेश कुमार भारती (मेडिसिन), प्रीतम भरतवाण (कला- लोकगीत), ज्योति भट्ट (कला- पेंटिंग), दिलीप चक्रवर्ती (पुरातत्व), मेमन चांडी (मेडिसिन), सुनील छेत्री (खेल- फुटबॉल), थंगा दारलॉन्ग (कला- संगीत -बांसुरी), प्रभुदेवा (कला- नृत्य), हरिका द्रोणावल्ली (खेल- शतरंज), गोदावरी दत्त (कला- पेंटिंग), गौतम गंभीर (खेल- क्रिकेट), द्रोपदी घिमिरे (सामाजिक कार्य- दिव्यांग कल्याण), शरत कमल (खेल- टेबल टेनिस), रजनी कांत (सामाजिक कार्य), सोदाम काते (मेडिसिन), कादर खान (मरणोपरांत-विदेशी),अब्दुल गफूर खत्री (कला-पेंटिंग) आदि।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसे वर्ष 2019 में भारत रत्न सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया है?
(a) प्रणब मुखर्जी (b) नाना जी देशमुख
(c) भूपेन हजारिका (d) लालकृष्ण आडवाणी
उत्तर – (d)
संबंधित लिंक :-
https://padmaawards.gov.in/SelectionGuidelines.aspx
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1561492
Very good collection