- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 अक्टूबर, 2017 को नई दिल्ली में भारत जल सप्ताह-2017 का उद्घाटन करेंगे।
- भारत जल सप्ताह-2017 की थीम है ‘समावेशी विकास के लिए जल एवं ऊर्जा’।
- इस पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भारत और 13 अन्य देशों के लगभग 1500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
- भारत जल सप्ताह (IWW) का पांचवां संस्करण एक बहु-विषयक सम्मेलन और साथ-साथ आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया जाएगा।
- ज्ञातव्य है की भारत जल सप्ताह के चार संस्करण अब तक वर्ष 2012, 2013, 2015 और वर्ष 2016 में आयोजित किये जा चुके हैं।
- इस आयोजन के तहत प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं :-
- जल, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा – सतत विकास के लिए अनिवार्य जरूरतें
- समावेशी विकास के लिए जल
- सतत ऊर्जा विकास – सर्वांगीण आर्थिक विकास की कुंजी
- जल एवं समाज
- इस सम्मेलन के साथ सह-अवस्थित बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी ‘इंडिया वाटर एक्सपो 2017’ का भी आयोजन 11 अक्टूबर- 14 अक्टूबर 2017 तक किया जाएगा।
- विश्व जल फोरम द्वारा मार्च, 2018 में ब्राजील में आयोजित होने वाले आठवें विश्व जल फोरम पर एक छोटी प्रस्तुति दिया जाएगा।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- भारत जल सप्ताह-2017 की थीम है–
(a) समावेशी विकास के लिए जल एवं ऊर्जा
(b) मनुष्य की आवश्यकता के लिए जल
(c) जल की आवश्यकता
(d) विश्व कल्याण हेतु जल
उत्तर- (a)
प्रश्न:- वर्ष 2018 में आठवां विश्व जल फोरम आयोजित किया जाएगा
(a) दक्षिण अफ्रीका (b) ऑस्ट्रेलिया
(c) ब्राजील (d) चीन
उत्तर- (c)