- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority – NDMA) तथा भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (Indian National Centre for Ocean Information Services – INCOIS) के सहयोग से गृह मंत्रालय ने 24 नवंबर, 2017 को देश के सम्पूर्ण पूर्वी समुद्र तट पर सुनामी तैयारी को लेकर एक बहुराज्यीय मेगा मॉक अभ्यास का संचालन किया।
- यह अभ्यास 4 राज्यों – पं.बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के 35 तटीय जिलों में एक साथ किया गया।
- इस अभ्यास का उद्देश्य शुरुआती चेतावनी को बेहतर बनाने तथा उच्च तीव्रता वाली सुनामी के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना था।
- मुख्य तथ्य:-
- प्रशांत महासागर क्षेत्र के 11 द्वीप देशों के प्रतिनिधियों ने इस पूरे अभ्यास को देखा।
- उनकी सहभागिता एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत है जिससे वे आपदा स्थितियों में अपने संगठनों की तैयारी को बेहतर बना सके।
- इस अभ्यास के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया था जिसके अंतर्गत पूरी राज्य मशीनरी का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल इस तरह से किया गया कि सुनामी के प्रभाव को कम से कम किया जा सके।
- अभ्यास के पश्चात एनडीएमए के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की समीक्षा की।
- यह कार्यक्रम 5 नवंबर को मनाए जाने वाले दूसरे विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से एक है।
- इसकी शुरूआत 8 नवंबर को आयोजित अनुकूलन सम्मेलन के साथ हुई, ताकि इस अभ्यास का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
- इसके पश्चात विभिन्न राज्य आपदा स्थिति संचालन केन्द्रों (एसईओसी) पर समन्वय सम्मेलन और बैठकें आयोजित की गई और इसमें सभी संबंधित जिलों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए भाग लिया।
- पृष्ठभूमि:-
- सुनामी एक अत्यधिक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है और जब यह पैदा होती है तो प्रतिक्रिया समय सीमित होता है।
- यह अभ्यास महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का पूर्वी समुद्र तट पर चक्रवात और सुनामी के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील है।
- 2004 के हिंद महासागर सुनामी के कारण यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
- यह अभ्यास राज्यों को उनके संसाधनों, प्रक्रियाओं और योजनाओं को अद्यतन बनाने में बहुत मदद करेगा।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- 24 नवंबर, 2017 को संपन्न बहुराज्यीय मेगा मॉक सुनामी अभ्यास, 2017 में कौन-सा राज्य शामिल नहीं था?
(a) बिहार (b) पं.बंगाल
(c) तमिलनाडु (d) आंध्र प्रदेश
उत्तर – (a)