- 6-28 अक्टूबर, 2017 के मध्य फीफा अंडर–17 विश्व कप, 2017 का आयोजन भारत में किया गया।
- फीफा अंडर-17 विश्व कप के मैच 6 भारतीय शहरों में संपन्न हुआ। ये शहर हैं – नई दिल्ली, नवी मुंबई, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी तथा गोवा।
- भारत द्वारा फीफा की किसी प्रतियोगिता की मेजबानी का यह पहला अवसर था।
- फीफा विश्व कप में किसी भी आयु स्तर का यह पहला टूर्नामेंट था जिसमें भारत की पहली उपस्थिति दर्ज हुई।
- ग्रुप A में भारत ने अमेरिका, कोलंबिया और घाना से पराजित होकर ग्रुप स्तर से ही बाहर हो हो गया।
- इस विश्व कप में भारत ने एकमात्र गोल कोलंबिया के विरुद्ध किया।
- इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का विजेता बना।
- ब्राजील को तीसरा स्थान जबकि माली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
- इंग्लैंड के स्ट्राइकर रियान ब्रीवस्टर को गोल्डेन बूट (8 गोल), माली के लसाना नादिए को सिल्वर बूट तथा स्पेन के एबेल रुईज को ब्रॉन्ज बूट का ख़िताब प्राप्त हुआ।
- इंग्लैंड के फिलिप फोडेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
- ब्राजील के गोलकीपर ग्रेबियल ब्रजाओ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया।
- टूर्नामेंट के फेयर प्ले अवॉर्ड ब्राजील टीम को प्राप्त हुआ।
- फीफा अंडर-17 विश्व कप, 2017 का शुभंकर (Mascot) था – ‘खेलियो’ नामक तेंदुआ।
- फीफा अंडर-17 विश्व कप, 2017 का आधिकारिक गेंद था – एडिडास क्रासवा।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- फीफा अंडर-17 विश्व कप, 2017 के विजेता कौन है?
(a) इंग्लैंड (b) ब्राजील
(c) माली (d) स्पेन
उत्तर– (a)