- मार्च, 2020 में नवागन्तुक उपन्यासकार रुचिका तोमर को वर्ष 2020 के पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार ‘ए प्रेयर फॉर ट्रैवेलर्स’ नामक उनके पहले उपन्यास के लिए प्रदान किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि रुचिका तोमर वर्तमान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में कार्य कर रही हैं।
- पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1976 में मैरी हेमिंग्वे द्वारा अपने पति अर्नेस्ट हेमिंग्वे की स्मृति में की गई थी।
- ज्ञातव्य है की अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
- पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार के तहत $25000 प्रदान किया जाता है।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- मार्च, 2020 में वर्ष 2020 के लिए पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) मैरी हेमिंग्वे
(b) अरुंधति रॉय
(c) दीपा मलिक
(d) रुचिका तोमर
उत्तर – (d)