- जून, 2020 में पर्यावरण निष्पादन सूचकांक (Environment Performance Index : EPI), 2020 जारी किया गया।
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सहयोग से येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से यह द्वि-वार्षिकी सूचकांक तैयार की गई है।
- पर्यावरण संबंधी स्वास्थ्य व पारिस्थितिकी जीवन शक्ति संबंधी 11 श्रेणियों के 32 निष्पादन संकेतकों के आधार पर 180 देशों को इस सूचकांक में शामिल किया गया है।
- इस सूचकांक में शामिल शीर्ष 5 देश हैं – 1. डेनमार्क (स्कोर-82.5), 2. लक्जमबर्ग (स्कोर-82.3), 3. स्विट्जरलैंड (स्कोर-81.5), 4. यूनाइडेट किंगडम (स्कोर-81.3) और 5. फ्रांस (स्कोर-80.0)।
- इस सूचकांक में निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले 5 देश हैं – 180. लाइबेरिया, 179. म्यांमार, 178. अफगानिस्तान, 177. सिएरा लियोन, 176. कोटे डी आइवरे।
- इस सूचकांक में भारत को घाना के साथ 168वां स्थान (स्कोर-6) प्राप्त हुआ है, जबकि वर्ष 2018 में भारत इस सूची में 177वें स्थान पर था।
- भारत के पड़ोसी देशों का स्थान है – 107. भूटान, 109. श्रीलंका, 120. चीन, 142. पाकिस्तान तथा 145. नेपाल।
- ब्रिक्स (BRICS) देशों का इस सूचकांक में स्थान हैं – 55. ब्राजील, 58. रूस, 95. दक्षिण अफ्रीका, 120. चीन तथा 168. भारत।
- विश्व के अन्य प्रमुख देशों का स्थान हैं -6. ऑस्ट्रिया, 7. फिनलैंड, 8. स्वीडन, 9. नार्वे, 10. जर्मनी।
संभावित प्रश्न
प्रश्न-जून, 2020 में जारी पर्यावरण निष्पादन सूचकांक, 2020 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
(a) 120वां (b) 168वां
(c) 109वां (d) 95वां
उत्तर-(b)
संबंधित लिंक :-
https://epi.yale.edu/epi-results/2020/component/epi