- पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है।
- ये पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते है।
- इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी, 2018 को की गई।
- ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।
- इस वर्ष राष्ट्रपति ने 85 पद्म पुरस्कारों को प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।
- 3 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।
- पद्म पुरस्कार पाने वालों में 14 महिलाएं और 16 लोग विदेशी/एनआरआई/भारतीय मूल के हैं।
- 3 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
- पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं –
- कला और संगीत – इलैयाराजा (तमिलनाडु) तथा गुलाम मुस्तफा खान (महाराष्ट्र)
- साहित्य और शिक्षा – परमेश्वरन परमेश्वरन (केरल)
- पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं –
- कला और संगीत – अरविंद पारिख (महाराष्ट्र) और शारदा सिन्हा (बिहार)
- स्पोर्ट्स-बिलियर्ड्स/स्नूकर – पंकज आडवाणी (कर्नाटक)
- स्पोर्ट्स-क्रिकेट – महेंद्र सिंह धोनी (झारखंड)
- पब्लिक अफेयर्स – अलेक्जेंडर कदाकिन (मरणोपरांत- रूस)
- साहित्य एवं शिक्षा – वेद प्रकाश नंदा (अमेरिका)
- कला, पेंटिंग – लक्ष्मण पई (गोवा)
- अन्य – फिलिपोस मार क्रिसोस्टम (केरल) और रामचंद्रन नागास्वामी (तमिलनाडु)
- पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं –
- अरविंद गुप्ता, भज्जू श्याम, सुधांशु बिस्वास,लक्ष्मी कुट्टी, एम.आर. राजगोपाल, राजगोपालन वासुदेवन, सुभाषिनी मिस्त्री, विजयलक्ष्मी नवनीत कृष्णन, सुलागित्ती नरसम्मा, मुरलीकांत पेटकर, साइखोम मीराबाई चानू, सोमदेव देववर्मन, रामली बिन इब्राहिम, विजय किचलू, सिसिर पुरुषोत्तम मिश्रा
संभावित प्रश्न
प्रश्न- निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसे पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया है?
(a) इलैयाराजा (b) गुलाम मुस्तफा खान
(c) परमेश्वरन परमेश्वरन (d) शारदा सिन्हा
उत्तर – (d)