न्यायमूर्ति रंजन गगोई

0
1555
  • 3 अक्टूबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्‍ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने देश के मुख्य न्‍यायाधीश (CJI) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
  • वह देश के 46वें मुख्य न्‍यायाधीश बन गए हैं।
  • जस्टिस गोगोई इस पद पर पहुंचने वाले पूर्वोत्‍तर भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • उनका कार्यकाल 17 नवंबर, 2019 तक होगा।
  • ज्ञातव्य है की इन्हें 28 फरवरी, 2001 को गुवाहाटी उच्च न्यायलय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • 9 सितंबर, 2010 को इनका स्थानांतरण पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय में कर दिया गया।
  • 12 फरवरी, 2011 को इन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 23 अप्रैल, 2012 को इन्हें उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- 3 अक्टूबर, 2018 को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति  रंजन गोगोई का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कौन सा क्रम है?

(a) 42वां              (b) 46वां

(c) 47वां              (d) 44वां

उत्तर – (b)

संबंधित लिंक :

https://www.supremecourtofindia.nic.in/chief-justice-judges

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here