- अक्टूबर, 2019 में वर्ष 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नार्वे में जबकि अन्य पुरस्कारों का वितरण स्टॉकहोम में किया जाता है।
- इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि 10 दिसंबर को किया जाता है।
- चिकित्सा विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक विलियम जी. काएलिन जूनियर और ग्रेग एल. सेमेंजा एवं यूनाइटेड किंगडम के सर पीटर जे. रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – कोशिकाएं किस प्रकार ऑक्सीजन की उपलब्धता को महसूस और उसके प्रति अनुकूलन होने की खोज हेतु।
- भौतिक विज्ञान
- अमेरिका से संबद्ध कनाडाई मूल के वैज्ञानिक ‘जेम्स पीबल्स’ (James Peebles) तथा स्विस वैज्ञानिक द्वय मिशेल मेयर (Michel Mayor) एवं डिडिएर क्यूलोज (Didier Queloz) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – अमेरिका से संबद्ध कनाडाई मूल के वैज्ञानिक को ‘भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान’ (Physical Cosmology) में सैद्धांतिक खोज हेतु तथा स्विस वैज्ञानिक द्वय को एक सूर्य-जैसे तारे की परिक्रमा कर रहे एक बर्हिग्रह (Exoplanet) की खोज हेतु।
- रसायन विज्ञान
- अमेरिका से संबद्ध जर्मनी मूल के जॉन बी. गुडइनफ (John B. Goodenough), ब्रिटिश मूल के एम. स्टैनली विटिंघम ( Stanley Whittingham) तथा जापान के अकीरा योशिनो (Akira Yoshino) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – लीथियम-आयन बैटरी के विकास में इनके योगदान हेतु।
- साहित्य
- ऑस्ट्रियाई लेखक ‘पीटर हैंडके’ (Peter Handke) को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – भाषाई सरलता के साथ मानवीय अनुभवों की परिधि एवं विशिष्टता का अन्वेषण करने के प्रभावशाली कार्य हेतु।
- शांति
- इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – शांति एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राप्त करने के उनके प्रयासों और विशेष रूप से, पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा संबंधी विवाद का समाधान करने की उनकी निर्णायक पहल हेतु।
- अर्थशास्त्र
- अमेरिकी अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर (Michael Kremer) तथा भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी एवं फ्रांसीसी-अमेरिकी महिला एस्थर डफ्लो (अभिजीत बनर्जी की पत्नी) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – वैश्विक गरीबी उन्मूलन में उनके प्रायोगिक दृष्टिकोण हेतु।
- नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :-
- ऐसे विवाहित दम्पति (Married Couple) जिन्होंने एक-साथ एक ही क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता है। वे हैं :-
- अभिजीत बनर्जी-एस्थर डफ्लो (वर्ष 2019, अर्थशास्त्र)
- एडवर्ड आई. मोसर- मे-ब्रिट मोसर (वर्ष 2014, चिकित्सा विज्ञान)
- कार्ल फर्डिनेंड कोरी-गर्टी थेरेसा कोरी (वर्ष 1947, चिकित्सा विज्ञान)
- फ्रेडरिक जोलियट-इरीन जोलियट-क्यूरी (वर्ष 1935, रसायन विज्ञान)
- पियरे क्यूरी-मैरी क्यूरी (वर्ष 1903, भौतिक विज्ञान)
- जॉन बी. गुडइनफ नोबेल पुरस्कार (किसी भी क्षेत्र में) से सम्मानित किए जाने वाले सबसे उम्रदराज ( 97 वर्ष) व्यक्ति हैं।
- ध्यातव्य है की इससे पूर्व यह रिकॉर्ड अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर एश्किन (96 वर्ष) के नाम था, जिन्हें वर्ष 2018 में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- नोबेल पुरस्कार, 2019 से संबंधित सही सुमेलन है –
व्यक्ति क्षेत्र
(A) अभिजीत बनर्जी (1) भौतिक विज्ञान
(B) अबी अहमद अली (2) अर्थशास्त्र
(C) अकीरा योशिनो (3) शांति
(D) मिशेल मेयर (4) रसायन विज्ञान
कूट
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 2 3 4 1
(d) 4 2 3 1
उत्तर- (c)