- अक्टूबर, 2018 में वर्ष 2018 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नार्वे में जबकि अन्य पुरस्कारों का वितरण स्टॉकहोम में किया जाता है।
- इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि 10 दिसंबर को किया जाता है।
- चिकित्सा विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स एलिसन एवं जापान के तासुकु होंजो को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – नकारात्मक प्रतिरक्षा विनियमन के नियंत्रण से कैंसर थेरेपी की खोज हेतु।
- भौतिक विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर अश्किन (Arthur Ashkin), फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड मौरो (Gerard Mourou) और कनाडा के वैज्ञानिक डोना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – लेजर भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज हेतु।
- रसायन विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड (Frances H. Arnold), जॉर्ज पी. स्मिथ (George P. Smith) एवं ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगरी पी. विंटर (Gregory P. Winter) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – एंजाइमों के निर्देशित विकास(directed evolution) हेतु।
- साहित्य
- इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को नहीं प्रदान किया जाएगा।
- शांति
- कांगो के फिजिशियन डेनिस मुकवेगे एवं ईराक के यजीदी समुदाय की नादिया मुराद को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – यौन हिंसा को युद्ध या सशत्र संघर्ष के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक लगाने के प्रयास हेतु।
- अर्थशास्त्र
- अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी. नॉरधौस (William D. Nordhaus) एवं पॉल एम. रोमर (Paul M. Romer) को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – दीर्घकालिक समष्टि आर्थिक विश्लेषण में जलवायु परिवर्तन को एकीकृत करने हेतु।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- नोबेल पुरस्कार, 2018 से संबंधित सही सुमेलन है –
व्यक्ति क्षेत्र
(A) पॉल एम. रोमर (1) भौतिक विज्ञान
(B) डेनिस मुकवेगे (2) अर्थशास्त्र
(C) जॉर्ज पी. स्मिथ (3) शांति
(D) आर्थर अश्किन (4) रसायन विज्ञान
कूट
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 2 3 4 1
(d) 4 2 3 1
उत्तर- (c)
संबंधित लिंक –
https://www.nobelprize.org/nobel-prizes-2018/