- अक्टूबर, 2017 में वर्ष 2017 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नार्वे में जबकि अन्य पुरस्कारों का वितरण स्टॉकहोम में किया जाता है।
- इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि 10 दिसंबर को किया जाता है।
- चिकित्सा विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक जेफ्री सी. हॉल, माइकल रोसबाश एवं मिशेल डब्ल्यू. यंग को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – सर्केडियन रिदम को नियंत्रित करने वाले आणविक तंत्र की खोज हेतु।
- भौतिक विज्ञान
- अमेरिकी वैज्ञानिक बैरी सी. बोरिश, किप एस. थोर्न और जर्मन- अमेरिकी वैज्ञानिक रेनर विस को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – लीगो (LIGO) डिटेक्टर में निर्णायक योगदान और गुरुत्वाकर्षण तरंगों का अवलोकन हेतु।
- रसायन विज्ञान
- स्विट्ज़रलैंड के वैज्ञानिक जैक्स डुबोशेट, जर्मन-अमेरिकी वैज्ञानिक जोएचिम फ्रैंक और ब्रिटिश वैज्ञानिक रिचर्ड हेंडरसन को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – जैव अणुओं के उच्च संकल्प संरचना निर्धारण के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने हेतु।
- साहित्य
- जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशीगुरो को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – महान भावनात्मकता से ओत-प्रोत उपन्यासों द्वारा दुनिया के साथ हमारे भ्रामक भावनाओं के निवारण हेतु।
- शांति
- इंटरनेशनल कैम्पेन टू एबोलिस न्यूक्लियर वीपन्स (ICAN) को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – परमाणु हथियारों के किसी भी तरह के प्रयोग के द्वारा विनाशकारी मानवतावादी परिणामों पर ध्यान आकर्षित करने तथा वैश्विक संधि के द्वारा परमाणु हथियारों को क़ानूनी तौर पर प्रतिबंधित करने के प्रयास हेतु।
- अर्थशास्त्र
- अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को प्रदान किया जाएगा।
- कार्य क्षेत्र – व्यावहारिक अर्थशास्त्र में योगदान हेतु।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- नोबेल पुरस्कार, 2017 से संबंधित सही सुमेलन है –
व्यक्ति क्षेत्र
(A) रिचर्ड एच. थेलर (1) भौतिक विज्ञान
(B) काजुओ इशीगुरो (2) अर्थशास्त्र
(C) रिचर्ड हेंडरसन (3) साहित्य
(D) बैरी सी. बोरिश (4) रसायन विज्ञान
कूट
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 2 3 4 1
(d) 4 2 3 1
उत्तर- (c)