- 21 नवंबर, 2017 को न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश पुनः निर्वाचित हुए।
- इनका दूसरा कार्यकाल 6 फरवरी, 2018 से नौ वर्ष के लिए होगा।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में 12वें दौर में न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को 193 में से 183 मत जबकि सुरक्षा परिषद के सभी 15 मत प्राप्त हुआ।
- पांचवें न्यायाधीश के लिए ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड और भंडारी के बीच कांटे की टक्कर थी।
- ज्ञातव्य है की न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को 2012 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
- न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाले अन्य भारतीय हैं – बेनेगल नरसिंह राव (1952-53), नागेंद्र सिंह (1973-88) एवं रघुनंदन स्वरूप पाठक (1989-91)।
- ज्ञातव्य है कि नागेंद्र सिंह 1976–79 तक अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के उपाध्यक्ष तथा 1985–88 तक इसके अध्यक्ष रहे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना जून, 1945 में संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणा पत्र के अंतर्गत हुई है।
- इस न्यायालय ने अप्रैल, 1946 से कार्य करना शुरू किया।
- इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में है।
- इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ्रांसीसी है।
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष रॉनी अब्राहम हैं।
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- 21 नवंबर, 2017 को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायधीश पुनः निर्वाचित होने वाले भारतीय कौन है?
(a) दलवीर भंडारी (b) जे. एस. खेहर
(c) दीपक मिश्रा (d) सोली सोराबजी
उत्तर- (a)