- 16वीं डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 रिपोर्ट 31 अक्टूबर, 2018 को जारी किया गया।
- डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 की थीम है – सुधार के लिए प्रशिक्षण(Training for Reform)।
- डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 रिपोर्ट में 190 देशों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
- 1 मई, 2018 तक के आंकड़ों को इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
- विश्व के 190 देशों में 314 व्यावसायिक सुधार 2 जून, 2017 से 1 मई, 2018 तक किए गए।
- 11 प्रमुख संकेतकों के आधार पर डूइंग बिजनेस इंडेक्स में विभिन्न देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।
- ये संकेतक हैं – व्यवसाय शुरू करना, श्रम बाजार का विनियमन, निर्माण प्रमाण पत्र, बिजली प्राप्त करना, संपत्ति पंजीकरण, ऋण प्राप्त करना, माइनॉरिटी निवेशकों की रक्षा, सीमा पार कारोबार, करों का भुगतान, अनुबंध लागू करना तथा दिवालियेपन का निपटान।
- यह रिपोर्ट 10 संकेतकों पर ही आधारित है क्योंकि इस वर्ष श्रम बाजार विनियमन को शामिल नहीं किया गया है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को इस वर्ष भी सबसे ज्यादा सुधार करने वाले विश्व के शीर्ष दस देशों की सूची में शामिल किया गया है।
- ये शीर्ष दस देश हैं – अफगानिस्तान, जिबूती, चीन, अज़रबैजान, भारत, टोगो, केन्या, कोट डी’आईवोयर, तुर्की और रवांडा।
- ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं- ब्राजील, रूसी संघ, भारत और चीन ने कुल 21 सुधारों की शुरुआत की।
- डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 में शीर्ष पांच देश हैं – 1.न्यूजीलैंड, 2. सिंगापुर, 3. डेनमार्क, 4. हांगकांग तथा 5. कोरिया गणराज्य।
- डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 में अंतिम पांच देश हैं – 190.सोमालिया, 189. इरीट्रिया,188. वेनेजुएला, 187. यमन तथा 186. लीबिया।
- इस रिपोर्ट में ब्रिक्स देशों की रैंकिंग हैं – 31.रूस, 46. चीन, 77. भारत, 82. दक्षिण अफ्रीका तथा 109. ब्राजील।
- इस रिपोर्ट में सार्क देशों की रैंकिंग हैं – 77.भारत, 81.भूटान, 100. श्रीलंका, 110. नेपाल, 136. पाकिस्तान, 139. मालदीव, 167. अफगानिस्तान तथा 176. बांग्लादेश।
- ज्ञातव्य है की डूइंग बिजनेस इंडेक्स का प्रथम संस्करण सितंबर, 2003 में प्रकाशित किया गया था।
- यह विश्व बैंक समूह(IBRD और IDA) द्वारा जारी किया जाता है।
- विभिन्न संकेतकों में भारत का स्थान निम्न हैं –
संकेतक रैंक 2018 रैंक 2019
व्यवसाय शुरू करना 156 137
निर्माण प्रमाण पत्र 181 52
बिजली प्राप्त करना 29 24
संपत्ति पंजीकरण 154 166
ऋण प्राप्त करना 29 22
माइनॉरिटी निवेशकों की रक्षा 4 7
सीमा पार कारोबार 146 80
करों का भुगतान 119 121
अनुबंध लागु करना 164 163
दिवालियेपन का निपटान 103 108
ओवर ऑल रैंक 100 77
संभावित प्रश्न
प्रश्न:- डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2019 में भारत की कौन – सी रैंकिंग है?
(a) 90वां (b) 81वां
(c) 100वां (d) 77वां
उत्तर- (d)
सम्बंधित लिंक :-