
- 13-14 सितंबर, 2017 तक जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत की यात्रा पर रहे।
- यात्रा का प्रारम्भ अहमदाबाद से हुआ।
- अहमदाबाद हवाई अड्डे से गाँधी आश्रम तक 8 किमी रोड शो कर दोनों नेताओं ने लोगो का अभिवादन किया।
- 13 सितंबर को गाँधी आश्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे 16वीं सदी के मस्जिद ‘सिद्दी सैयद की जाली‘ देखने गए। यह मस्जिद अपनी जालीदार खिडकियों के लिए मशहूर है l
- 14 सितंबर को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी।
- यह बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। इसे 2022-23 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
- भारत के चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, आँध्रप्रदेश और तमिलनाडु में जापानी औद्योगिक बस्ती का विकास किया जायेगा।
- गुजरात के हंसलपुर में सुजुकी डेंसो और तोशिबा के साथ पार्टनरशिप में इलेक्ट्रॉनिक वाहन के बैटरी बनाने का संयंत्र लगाएगी। इसमें 2020 से उत्पादन शुरू होने का अनुमान है।
- 2016-17 में भारत में जापान से 7 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है।
- 14 सितंबर, 2017 को गांधीनगर में द्विपक्षीय वार्ता के पश्चात् दोनों देशों के मध्य निम्न 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए-
- भारत गणराज्य सरकार के गृह मंत्रालय और भारत सरकार के मंत्रिमंडल कार्यालय के बीच एमओसी
- विदेश मंत्रालय, भारत और विदेश मंत्रालय कार्य (एमओएफए), जापान के बीच भारत में जापानी भाषा शिक्षा के क्षेत्र में एमओसी
- भारत जापान एक्ट ईस्ट फोरम
- कूल (Cool) ईएमएस सेवा के कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक अनुदेश पर भारतीय डाक विभाग और जापान के डाक विभाग के बीच व्यवस्था
- डीआईपीपी और एमईटीआई (मैटी) के बीच भारत-जापान निवेश संवर्धन की रूपरेखा
- गुजरात में मंडल बेचराज-खोराज में ‘मेक इन इंडिया के लिए जापान-भारत विशेष कार्यक्रम पर एमईटीआई और गुजरात राज्य के बीच एमओसी।
- सिविल एविएशन सहयोग (ओपन स्काई) पर दस्तावेजों (आरओडी) का आदान-प्रदान
- अंतःविषयक सैद्धांतिक और गणितीय विज्ञान कार्यक्रम (iTHEMS), RIKEN और राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्रों (सिमंस-एनसीबीएस) के बीच अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए समझौता
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एआईएसटी), जापान और जैवप्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के बीच संयुक्त अनुसंधान करार
- डीबीटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड साइंस एंड टैक्नोलॉजी (एआईएसटी) के बीच एमओयू
- लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनएनपीई) और निप्पॉन स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी, जापान (एनएसएसयू) के बीच अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक और खेल आदान-प्रदानों पर एमओयू।
- भारतीय खेल प्राधिकरण और निप्पॉन स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी, जापान (एनएसएसयू) के बीच अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक और खेल आदान-प्रदान पर एमओयू
- लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन(एलएनआईपीई) और जापान के सुकुबा विश्वविद्यालय के बीच लैटर ऑफ इन्टेंट।
- भारतीय खेल प्राधिकरण और सुकुबा, जापान विश्वविद्यालय के बीच लैटर ऑफ इन्टेंट।
- अनुसंधान से संबंधित गतिविधियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आरआईएस और आईडीई-जेट्रो के बीच एमओयू
संभावित प्रश्न
प्रश्न – 14 सितंबर, 2017 को भारत और जापान के मध्य किन दो स्टेशन के मध्य बुलेट ट्रेन शुरू करने की आधारशिला रखी गई?
(a) दिल्ली – कोलकाता
(b) दिल्ली – मुंबई
(c) दिल्ली – अहमदाबाद
(d) अहमदाबाद – मुंबई
उत्तर – (d)
प्रश्न – 14 सितंबर, 2017 को भारत और जापान के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए?
(a) 12 (b) 14
(c) 15 (d) 16
उत्तर – (c)