- 3 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रवासी भारतीय केंद्र में नीतिगत नेतृत्व क्षमता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवार्ड 2018’ से सम्मानित किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार भारत की सतत, नई, शाश्वत और प्राचीन परंपरा के लिए सम्मान है और सतत ऊर्जा के लिए हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है।
- ज्ञातव्य है की यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।
- यह पुरस्कार सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के उत्कृष्ट नेताओं को दिया जाता है जिनके कार्यों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
संभावित प्रश्न
प्रश्न- ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवार्ड 2018’ से किसे सम्मानित किया?
(a) नरेन्द्र मोदी को
(b) एंटोनियो गुटेरेस को
(c) डॉ. हर्षवर्धन को
(d) एरिक सोल्हिम को
उत्तर – (a)
संबंधित लिंक :
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1548376