एशियन कुश्ती चैंपियनशिप, 2020

0
1631
  • 18-23 फरवरी, 2020 के मध्य एशियन कुश्ती चैंपियनशिप, 2020 नई दिल्ली, भारत में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में जापान 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • ईरान 7 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में द्वितीय स्थान पर रहा।
  • भारत 5 स्वर्ण, 6 रजत एवं 9 कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ईरान पुरुष फ्रीस्टाइल और पुरुष ग्रीको रोमन स्पर्धा में चैंपियन बना, जबकि जापान ने महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में चैंपियन बना।
  • स्वर्ण पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी हैं :-
  • रवि कुमार दहिया (57 किग्रा.), पुरुष फ्रीस्टाइल
  • सुनील कुमार (87 किग्रा.), पुरुष ग्रीको रोमन
  • पिंकी (55 किग्रा.), महिला फ्रीस्टाइल
  • सरिता मोर (59 किग्रा.), महिला फ्रीस्टाइल
  • दिव्या काकरान (68 किग्रा.), महिला फ्रीस्टाइल
  • ध्यातव्य है कि कोरोनावायरस प्रकोप के कारण चीन को प्रतियोगिता में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। जबकि उ. कोरिया और तुर्कमेनिस्तान इस प्रकोप के कारण प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके।

संभावित प्रश्न

प्रश्न-18-23 फरवरी, 2020 के मध्य एशियन कुश्ती चैंपियनशिप, 2020 कहां संपन्न हुई?

(a) टोक्यो, जापान

(b) तेहरान, ईरान

(c) नई दिल्ली, भारत

(d) काठमांडू, नेपाल

उत्तर-(c)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here