एबेल पुरस्कार, 2020

0
884
  • मार्च, 2020 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2020 का यह पुरस्कार हिब्रू विश्वविद्यालय,यरूशलेम, इज़राइल के गणितज्ञ हिलेल फुर्स्टेन्बर्ग (Hillel Furstenberg) और येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवन, यूएसए के गणितज्ञ ग्रेगरी मारगुलिस (Gregory Margulis) को प्रदान किया जाएगा।
  • इन्हें समूह सिद्धांत (Group Theory), संख्या सिद्धांत (Number Theory) और संयोजन विज्ञान (Combinatorics) में सम्भावना और गतिशीलता की विधियों के उपयोग के लिए चुना गया।
  • ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार गणित का नोबेल माना जाता है।
  • यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • एबेल पुरस्कार 1 जनवरी 2002 को स्थापित किया गया था।
  • पुरस्कार राशि 7.5 मिलियन नॉर्वेजियन क्रोन(NOK) है और 3 जून, 2003 को पहली बार प्रदान किया गया था।
  • प्रथम एबेल पुरस्कार वर्ष 2003 में जीन-पियर सेरे (Jean-Pierre Serre) को प्रदान किया गया था।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- वर्ष 2020 हेतु किसे प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?

(a) जॉन एफ. नैश

(b) हिलेल फुर्स्टेन्बर्ग और ग्रेगरी मारगुलिस

(c) कैरन उहलेनबेक

(d) रॉबट्र पी. लांगलैंड्स

उत्तर- (b)

संबंधित लिंक :- 

https://www.abelprize.no/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here