- “एक जनपद – एक उत्पाद” उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है।
- उत्तर प्रदेश में ऐसे उत्पाद बनते हैं जो देश में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं, जैसे प्राचीन एवं पौष्टिक कालानमक चावल, दुर्लभ एवं अकल्पनीय गेहूँ डंठल शिल्प, विश्व प्रसिद्ध चिकनकारी, कपड़ों पर ज़री-जरदोज़ी का काम, मृत पशु से प्राप्त सींगों व हड्डियों से अति जटिल शिल्प कार्य जो हाथी दांत का प्रकृति–अनुकूल विकल्प है।
- इनमें से बहुत से उत्पाद जी.आई. टैग अर्थात भौगोलिक पहचान पट्टिका धारक हैं।
- ये वे उत्पाद हैं जिनसे स्थान विशिष्ट की पहचान होती है ।
- इनमें से तमाम ऐसे उत्पाद हैं जो अपनी पहचान खो रहे थे तथा जिन्हें आधुनिकता तथा प्रसार रूपी संजीवनी द्वारा पुनर्जीवित किया जा रहा है।
- जनपद विशेष से संबंधित उद्योग वैसे तो सामान्य प्रतीत होते हैं परंतु उनके उत्पाद उस क्षेत्र की विविधता एवं विलक्षणता को दर्शाते हैं।
- हींग, देशी घी, काँच के आकर्षक उत्पाद, चादरें, गुड़, चमड़े से बनी वस्तुएं – उत्तर प्रदेश के जनपद इन वस्तुओं के उत्पादन में विशेषज्ञता रखते हैं। ये भी संभव है कि आप उत्तर प्रदेश में निर्मित किसी उत्पाद का पहले से प्रयोग कर रहे हों और आपको इसकी जानकारी भी न हो।
- प्रदेश में जन विविधता , जलवायु विविधता, आस्थाओं और संस्कृतियों की विविधता की तरह ही उत्पादों एवं शिल्प कलाओं में भी एक मोहक विविधता है।
- जनपद एवं उनसे संबंधित उत्पादों का विवरण निम्नलिखित हैं –
जनपद उत्पाद
- आगरा चमड़ा उत्पाद
- अमरोहा वाद्य यंत्र (ढोलक)
- अलीगढ़ ताले एवं हार्डवेयर
- औरैया दूध प्रसंस्करण (देसी घी)
- आजमगढ़ काली मिट्टी की कलाकृतियाँ
- अम्बेडकर नगर वस्त्र उत्पाद
- अयोध्या गुड़
- अमेठी मूँज उत्पाद
- बदायूं ज़री जरदोज़ी उत्पाद
- बागपत होम फर्नीशिंग
- बहराइच गेहूँ डंठल (हस्तकला) उत्पाद
- बरेली ज़री-ज़रदोज़ी
- बलिया बिंदी उत्पाद
- बस्ती काष्ठ कला
- बलरामपुर खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
- भदोही कालीन (दरी)
- बांदा शज़र पत्थर शिल्प
- बिजनौर काष्ठ कला
- बाराबंकी वस्त्र उत्पाद
- बुलंदशहर सिरेमिक उत्पाद
- चंदौली ज़रीज़रदोज़ी
- चित्रकूट लकड़ी के खिलौने
- देवरिया सजावट के सामान
- इटावा वस्त्र उद्योग
- एटा घुंघरू, घंटी एवं पीतल उत्पाद
- फर्रुखाबाद वस्त्र छपाई
- फतेहपुर बेटशीट एवं आयरन फैब्रीकेशन वर्क्स
- फिरोजाबाद कांच के उत्पाद
- गौतमबुद्ध नगर रेडीमेड गार्मेंट
- गाजीपुर जूट वॉल हैंगिंग
- गाज़ियाबाद अभियांत्रिकी सामग्री
- गोंडा खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
- गोरखपुर टेराकोटा
- हापुड़होम फर्निशिंग
- हरदोई हैंडलूम
- हाथरस हींग
- हमीरपुर जूते
- जालौन हस्तनिर्मित कागज कला
- जौनपुर ऊनी कालीन (दरी)
- झांसी सॉफ्ट ट्वॉयज
- कौशाम्बी खाद्य प्रसंस्करण (केला)
- कन्नौज इत्र
- कुशीनगर केला फाइबर उत्पाद
- कानपुर देहात एल्युमिनियम बर्तन
- कानपुर नगर चमड़ा उत्पाद
- कासगंज ज़री-जरदोज़ी
- लखीमपुर खीरी जनजातीय शिल्प
- ललितपुर ज़री सिल्क साड़ी
- लखनऊ चिकनकारी एवं ज़री ज़रदोज़ी
- महाराजगंज फर्नीचर
- मेरठ खेल की सामग्री
- महोबा गौरा पत्थर
- मिर्जापुर कालीन
- मैनपुरी तारकशी कला
- मुरादाबाद धातु शिल्प
- मथुरा सैनिटरी फिटिंग
- मुजफ्फरनगर गुड़
- मऊ वस्त्र उत्पाद
- पीलीभीत बांसुरी
- प्रतापगढ़ खाद्य प्रसंस्करण (आंवला)
- प्रयागराज मूंज उत्पाद
- रायबरेली काष्ठ कला
- रामपुर पैचवर्क के साथ एप्लिक वर्क, जरी पैचवर्क
- संत कबीर नगर ब्रासवेयर
- शाहजहांपुर ज़री-ज़रदोज़ी
- शामली लौहकला
- सहारनपुर लकड़ी पर नक्काशी
- श्रावस्ती जनजातीय शिल्प
- संभल हस्तशिल्प (हॉर्न-बोन)
- सिद्धार्थनगर काला नमक चावल
- सीतापुर दरी
- सोनभद्र कालीन
- सुल्तानपुर मूँज उत्पाद
- उन्नाव ज़री-जरदोज़ी
- वाराणसी बनारसी रेशम साड़ी