उ. प्र. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा हेतु करेंट अफेयर्स

1
3952

प्रश्न:- 3 अक्‍तूबर, 2018 को किसने भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश का पद भार ग्रहण किया?

उत्तर- न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई ने।

प्रश्न:- 30 सितम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ पर महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया।

उत्तर-  राजकोट में।

प्रश्न:- 30 सितम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री ने कहाँ पर एलएनजी टर्मिनल एवं पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया?

उत्तर- अंजार (गुजरात) में।

प्रश्न:- देश के सभी जिलों में कब से पशुधन की 20वीं गणना आयोजित की जाएगी?

उत्तर- 1 अक्टूबर, 2018 से।

प्रश्न:- सशक्त आर्थिक आधारभूत ढांचे की आवश्यकता के लिए संबधित अधिनियम को समकालीन बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम की समीक्षा के लिए 30 सितम्बर, 2018 को प्रतिस्पर्धा अधिनियम समीक्षा समिति का गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष कौन होगा?

उत्तर-  सचिव,कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय।

प्रश्न:- 28 सितंबर 2018 को रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्‍ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गूगल आर्ट्स एंड कल्‍चर के सहयोग से भारतीय रेलवे की किस परियोजना का शुभारंभ किया?

उत्तर-  ‘रेल धरोहर डिजिटलीकरण परियोजना’ का।

प्रश्न:- 27 सितंबर 2018 को जनजतीय कार्य मंत्रालय के अधीन ट्राइब्‍स इंडिया और ट्राइफेड ने नई दिल्‍ली में ‘पंच तंत्र संकलन’ जारी किया और किसे ट्राइब्‍स इंडिया का ब्रांड एम्‍बेसडर घोषित किया?

उत्तर- विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियन मैरी कॉम को।

प्रश्न:- 26 सितंबर 2018 को देश में तैयार की गई किस मिसाइल का भारतीय वायु सेना ने एसयू -30 लड़ाकू विमान के जरिए एयर फोर्स स्टेशन, कलाईकुंडा से सफलतापूर्वक परीक्षण किया?

उत्तर- बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (बीवीआरएएमएएम) ‘अस्त्र’ का।

प्रश्न:- 26 सितंबर 2018 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने वित्तीय समावेशन (एफआई) पहल के तहत संयुक्त रूप से कौन सा  मोबाइल एप विकसित किया है?

उत्तर- ‘जन धन दर्शक’ नामक मोबाइल एप।

प्रश्न:- 26 सितम्बर, 2018 को जारी वर्ष 2018-19 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार, खरीफ खाद्यान्न का कुल उत्पादन कितने मिलियन टन होने का अऩुमान है?

उत्तर- 141.59 मिलियन टन।

प्रश्न:- 26 सितम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्य्क्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार आयोग को नया नाम  क्या रखने की स्वीकृति प्रदान की?

उत्तर- डिजिटल संचार आयोग।

प्रश्न:- 24 सितम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने किस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया?

उत्तर- पाक्‍योंग हवाई अड्डे (सिक्किम) का।

प्रश्न:- 23 सितबंर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची, झारखंड में कौन सी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की?

उत्तर- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) का।

प्रश्न:- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत उत्तर प्रदेश का पहला मरीज कौन है?

उत्तर- रोहन राव।

प्रश्न:- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के अधीन किस अस्पताल में देश का पहला गोल्डन कार्ड बना?

उत्तर- हजारीबाग जिला अस्पताल में।

प्रश्न:- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के अधीन पहला गोल्डन कार्ड किसका बना?

उत्तर- रेणु देवी नाम की महिला का।

प्रश्न:- 22 सितबंर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी?

उत्तर- ताल्चर उर्वरक संयंत्र, ओडिशा की।

प्रश्न:- किसे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले कौशल भारत अभियान को प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिये ब्रांड एम्‍बेसडर बनाया गया है?

उत्तर- वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को।

प्रश्न:- सितंबर, 2018 में किसे तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2017 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?

उत्तर-  आईएनएसवी तारिणी के सभी महिला चालक दल को।

प्रश्न:- 31 अगस्त-15 सितंबर, 2018 के मध्य 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2018 (शूटिंग प्रतियोगिता) कहाँ आयोजित की गई?

उत्तर- चांगवान, दक्षिण कोरिया में।

प्रश्न:- केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तत्काल तीन तलाक को संज्ञेय अपराध घोषित करने वाले अध्यादेश को कब स्वीकृति प्रदान की गई?

उत्तर-  19 सितंबर, 2018 को।

प्रश्न:- 19 सितंबर, 2018 को किसे ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?

उत्तर- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को।

प्रश्न:- 18 सितंबर, 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य धान और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य क्रमशः कितना निर्धारित किया गया है?

उत्तर-   1750 रुपये प्रति कुंतल और 1770 रुपये प्रति कुंतल।

प्रश्न:- 19 सितंबर 2018 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा BSE तथा NSE को कब से कमोडिटी उत्पाद लांच करने को स्वीकृति प्रदान की गई?

उत्तर-  1 अक्टूबर, 2018 से।

प्रश्न:- 18 सितंबर, 2018 को इसरो स्पेस टेक्नोलॉजी इंक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ कहाँ किया गया?

उत्तर- अगरतला (त्रिपुरा) में।

प्रश्न:- सितंबर, 2018 में संयुक्त राष्ट्र अंतर एजेंसी समूह द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में जन्में प्रति 1000 शिशुओं में से 34 शिशुओं की मृत्यु हो गई थी, जबकि वर्ष 2017 में यह आंकड़ा कितनी है?

उत्तर- 32

प्रश्न:- 18 सितबंर 2018 को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री एस. एस. अहलुवालिया ने सुशासन के लिए कौन सा मीडिया सर्वर लॉन्च की?

उत्तर- सी-डैक सूचना मीडिया सर्वर (सीआईएमएस)

प्रश्न:- 17 सितबंर 2018 को केन्‍द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहाँ पर ‘प्रथम’ भारत पर्यटन मार्ट (आईटीएम 2018) का उद्घाटन किया?

उत्तर- नई दिल्‍ली में।

प्रश्न:- 15 सितंबर, 2018 को डीआरडीओ ने अहमदनगर से निम्न भार की किस मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?

उत्तर- मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) की।

प्रश्न:- 14 सितंबर – 21 सितंबर, 2018 के मध्य उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने किन देशों की यात्रा संपन्न की?

उत्तर- सर्बिया, माल्‍टा एवं रोमानिया की।

प्रश्न:- 14 सितंबर, 2018 को राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए किसको राजभाषा कीर्ति पुरस्कार  के तहत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

उत्तर- रेल मंत्रालय को।

प्रश्न:- 14 सितंबर, 2018 को राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा जारी एचआईवी आकलन, 2017 रिपोर्ट के अनुसार 2017 में भारत में एचआईवी पीडि़त लोगों (पीएलएचआईवी) की संख्‍या कितनी थी?

उत्तर- लगभग 21.40 लाख।

प्रश्न:- 13 सितंबर, 2018 को केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक मामले मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कौन सा मोबाइल ऐप लांच किया?

उत्तर- नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप।

प्रश्न:- 12 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने क्षमता विकास योजना को 2,250 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ किस अवधि तक जारी रखने को अपनी मंजूरी प्रदान की?

उत्तर- 2017-18 से 2019-20 की अवधि तक।

प्रश्न:- 12 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से कौन सी योजना को मंजूरी प्रदान की?

उत्तर- ‘प्रधानमंत्री अन्‍न्‍दाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम-आशा)

प्रश्न:- 10 सितंबर 2018 को ट्रॉम्बे में स्विमिंग पूल के आकार का किस शोध रिएक्टर का परिचालन प्रारंभ हुआ?

उत्तर- “अप्सरा-उन्नत” का।

प्रश्न:- सितंबर 2018 में तुर्की में आयोजित 87वीं इजमिर अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार प्रदर्शनी में फोकस देश कौन था?

उत्तर- भारत।

प्रश्न:- 10 सितंबर 2018 को भारतीय वायुसेना के बेस से किस विमान के लिए हवा में ईंधन (तरल ईंधन) भरने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया?

उत्तर- एलसीए तेजस एमके-1

प्रश्न:- 8 सितंबर 2018 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रत्यायन पर चौथे विश्व सम्मेलन  (WOSA-2018) का कहाँ उद्घाटन किया?

उत्तर- नई दिल्ली में।

प्रश्न:- 8 सितंबर 2018 को भारत ने किस देश के साथ ‘मोबिलाइज योर सिटी’ (एमवाईसी) कार्यक्रम क्रियान्‍वयन समझौता पर हस्‍ताक्षर किये?

उत्तर- फ्रांस

प्रश्न:- ‘मोबिलाइज योर सिटी’ (एमवाईसी)  का लक्ष्‍य कौन से तीन पायलट शहरों में ग्रीन हाऊस-उत्‍सर्जन में कमी लाने में सहायता देना है?

उत्तर- नागपुर, कोच्चि तथा अहमदाबाद।

प्रश्न:- 5 सितंबर 2018 को कौन डब्‍ल्‍यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक पद पर दूसरी अवधि के लिए फिर से निर्वाचित हुआ?

उत्तर- डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह (भारत)

प्रश्न:- 1 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में किस बैंक का शुभारंभ किया?

उत्तर- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का।

प्रश्न:- 31 अगस्त, 2018 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय के केन्‍द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी वित्‍त वर्ष 2018-19 की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए स्थिर मूल्यों (2011-12) पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तथा जीवीए क्रमशः कितने प्रतिशत रहने का अनुमान हैं?

उत्तर- क्रमशः 8.2 प्रतिशत तथा 8.0 प्रतिशत।

प्रश्न:- 31 अगस्त, 2018 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय के केन्‍द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी वित्‍त वर्ष 2018-19 की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए वर्तमान मूल्‍यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तथा जीवीए क्रमशः कितने प्रतिशत रहने का अनुमान हैं?

उत्तर- क्रमशः 13.8 प्रतिशत तथा 12.9 प्रतिशत।

प्रश्न:- 30-31 अगस्‍त, 2018 के मध्य चौथे बिम्‍सटेक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर- काठमांडू, नेपाल में।

प्रश्न:- 31 अगस्त, 2018 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की स्‍वाधार गृह योजना के तहत 1000 विधवा महिलाओं के लिए निर्मित विशेष घर का उद्घाटन किया गया। इसका नाम क्या है?

उत्तर- कृष्‍ण कुटीर।

प्रश्न:- 30 अगस्त, 2018 को उच्च शिक्षा संस्थानों में नवाचार की संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नवाचार उपलब्धियों पर नवाचार प्रकोष्ठ एवं संस्थानों की कौन सी  रैंकिंग लांच किया गया?

उत्तर- अटल रैंकिंग।

प्रश्न:- 30 अगस्त, 2018 को स्‍वच्‍छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए नवाचार बढ़ाने पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने किस एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किया?

उत्तर- अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के साथ।

प्रश्न:- 30 अगस्त, 2018 को रेलवे वर्कशॉपों और उत्पादन इकाईयों में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल के लिए भारतीय रेल किसके साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?

उत्तर- गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ।

प्रश्न:- 29 अगस्त, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय की कौन सी व्‍यापक योजना को मंजूरी दी?

उत्तर- महासागरीयसेवाओं, प्रौद्योगिकी, निगरानी, संसाधन प्रतिरूपण और विज्ञान (O-SMART – Ocean Services, Technology, Observations, Resources Modelling and Science)को .

प्रश्न:- 29 अगस्त, 2018 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विश्व के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन मॉडल के तृतीय संस्करण – ‘स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन -2019’ का शुभारंभ कहाँ किया?

उत्तर- नई दिल्ली में।

प्रश्न:- 29 अगस्त, 2018 को केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) और किस देश के संघीय बीमा कार्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी प्रदान की?

उत्तर- अमेरिका के।

प्रश्न:- 23 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने छठे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया।

उत्तर- नई दिल्ली में।

प्रश्न:- इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित 18वें एशियाई खेल 2018 में पुरूष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- सौरभ चौधरी ने।

प्रश्न:- जकार्ता- पालम्बैंग, इंडोनेशिया में अठारहवें एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- नीरज चोपड़ा ने।

प्रश्न:- इंडोनेशिया के जकार्ता-प्लैमबैंग में चल रहे 18वें एशियाई खेलो में पुरूषो की ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- अरपिंदर सिंह ने।

प्रश्न:- जकार्ता- पालम्बैंग, इंडोनेशिया में अठारहवें एशियाई खेलों में पुरुषों की डबल्स टेनिस  प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- रोहन बोपन्ना एवं दिविज शरण ने।

प्रश्न:- जकार्ता- पालम्बैंग, इंडोनेशिया में अठारहवें एशियाई खेलों में पुरुषों की नौकायन प्रतियोगिता के क्वाड्रपल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य कौन कौन है?

उत्तर- स्वर्ण सिंह, दत्तू बबन भोकानल, ओमप्रकाश एवं सुखमीत सिंह।

प्रश्न:- इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित 18वें एशियाई खेल 2018 में 50 किलोग्राम कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- विनेश फोगाट ने।

प्रश्न:- एशियाई खेलों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर- बजरंग पूनिया ने।

प्रश्न:- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन कब हुआ?

उत्तर- 16 अगस्त, 2018 को।

प्रश्न:- 14 अगस्त, 2018 को किसे सड़क सुरक्षा अभियान के लिए ब्रांड ऐम्बैस्डर बनाया गया?

उत्तर- फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को।

प्रश्न:- असाधारण बहादुरी के लिए किसको वायु सेना पदक (बहादुरी) से सम्‍मानित किया गया?

उत्तर- सार्जेंट शशिधर पी प्रसाद को।

प्रश्न:- 14 अगस्त, 2018 को मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला द्वारा इंफाल में पर्यटन मंत्रालय की किस योजना के अंतर्गत “पूर्वोत्तर सर्किट विकासः इंफाल और खोंगजोंग” परियोजना का उद्घाटन किया?

उत्तर- स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत।

प्रश्न:- 13 अगस्त, 2018 को पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जिनका निधन हो गया, उनका नाम क्या था?

उत्तर- सोमनाथ चटर्जी।

प्रश्न:- 13 अगस्त, 2018 को रेल, कोयला, वित्त तथा कारपोरेट मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने स्टेशन स्वच्छता पर भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ए-1 श्रेणी के स्टेशनों की सूची में किस स्टेशन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर- उत्तर-पश्चिम रेलवे का जोधपुर स्टेशन को।

प्रश्न:- स्टेशन स्वच्छता पर भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ए श्रेणी के स्टेशनों में किस स्टेशन को पहला स्थान मिला है?

उत्तर- उत्तर-पश्चिम रेलवे के मारवाड़ स्टेशन को।

प्रश्न:- स्टेशन स्वच्छता पर भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन स्वच्छता पर क्षेत्रीय रेलवे रैंकिंग में किसको पहला स्थान मिला?

उत्तर- उत्तर-पश्चिम रेलवे को।

प्रश्न:- 11 अगस्त, 2018 को किसने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायलय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?

उत्तर- न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने।

प्रश्न:- 10 अगस्त, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस एकल खिड़की एकीकृत पर्यावरण प्रणाली को लांच किया, उसका क्या नाम है?

उत्तर- परिवेश (PARIVESH – Pro-Active and Responsive facilitation by Interactive, Virtuous and Environmental Single-window Hub)

प्रश्न:- 10 अगस्त, 2018 को नीति आयोग ने द्वीपों के समग्र विकास के लिए निवेशकों का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया?

उत्तर- नई दिल्ली में।

प्रश्न:- ‘अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ब्रॉडकास्टिंग’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर- डॉक्‍टर गौतम चटर्जी।

प्रश्न:- ‘घाट्स ऑफ बनारस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर- डॉक्‍टर सच्चिदानंद जोशी।

प्रश्न:- ‘ज्‍वैलरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर- डॉ. गुलाब कोठारी।

प्रश्न:- 9 अगस्त, 2018 को राज्य सभा का उपसभापति कौन निर्वाचित हुआ?

उत्तर- हरिवंश नारायण सिंह।

प्रश्न:- 8 अगस्त, 2018 को केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने  भारतीय निर्यातक महासंघ (फीओ) द्वारा विकसित कौन सा ऐप लांच किया?

उत्तर- निर्यात मित्र मोबाइल ऐप।

प्रश्न:- 7 अगस्त, 2018 को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया। उनका नाम क्या था?

उत्तर- मुत्तुवेल करूणानिधि।

प्रश्न:-  6 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहाँ पर ‘लोकतंत्र का त्योहार’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया?

उत्तर- तिरूवनंतपुरम में।

प्रश्न:-  वर्ष 2018 में पूरे देश में ‘पर्यटन पर्व’ का आयोजन कब किया गया?

उत्तर- 16 – 27 सितंबर, 2018 के मध्य।

प्रश्न:-  अगस्त, 2018 में यूपी रेरा (UP RERA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- यूपी के पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार को।

प्रश्न:-  3 अगस्त, 2018 को भारत कितने वर्षों की अवधि के लिए एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया?

उत्तर- 2 वर्षों की अवधि के लिए

प्रश्न:-  3 अगस्त, 2018 को चीन द्वारा अपने प्रथम हाइपरसोनिक एयरक्रॉफ्ट का सफल परीक्षण किया गया। उनका क्या नाम था?

उत्तर- जिंगकांग – 2 अथवा स्टारी स्काई -2 (Srarry Sky – 2)

प्रश्न:-  अगस्त, 2018 में प्रतिष्ठित ‘फील्ड्स मेडल, 2018’ से सम्मानित होने वाले भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई गणितज्ञ कौन हैं?

उत्तर- अक्षय वेंकटेश।

प्रश्न:-  अगस्त, 2018 में हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा किसे वर्ष 2017-18 के शलाका सम्मान से सम्मानित किया गया?

उत्तर- गीतकार जावेद अख्तर को।

प्रश्न:-  26 जुलाई, 2018 को झारखण्ड में कौन सा टीकाकरण अभियान प्रारम्भ किया गया?

उत्तर- मीजल्स – रूबेला टीकाकरण अभियान।

प्रश्न:-  जुलाई, 2018 में ‘वैश्विक दिव्यांगता शिखर सम्मलेन, 2018’ कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर- लन्दन में।

प्रश्न:-  जुलाई, 2018 में पर्यटन संबंधी प्रमुख अमेरिकी पत्रिका ट्रैवल + लीसर (Travel+Leisure) द्वारा जारी ‘वर्ल्ड्स टॉप 15 सिटीज इंडेक्स’ में तीसरा स्थान किस शहर का था?

उत्तर- उदयपुर (राजस्थान, भारत) का।

प्रश्न:-  10 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर- जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here