- उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2017 के सम्मानों/पुरस्कारों पर निर्णय लेने हेतु गठित पुरस्कार समिति की बैठक 31 अगस्त, 2018 को संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
- इस बैठक में संस्थान द्वारा विभिन्न सम्मानों/पुरस्कारों हेतु विद्वानों के नामों का चयन किया गया।
- संस्थान द्वारा भारत-भारती सम्मान हेतु 5 लाख रुपये, लोहिया साहित्य सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, महात्मा गाँधी साहित्य सम्मान, पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवंतीबाई साहित्य सम्मान एवं राजर्षि पुरषोत्तमदास टंडन सम्मान हेतु 4 लाख रुपये तथा साहित्य भूषण सम्मान हेतु 2 लाख रुपये प्रदान किया जाता है।
- वर्ष 2017 हेतु पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों के नाम निम्नलिखित है –
- भारत-भारती सम्मान – डॉ. रमेश चंद्र शाह, भोपाल
- लोहिया साहित्य सम्मान – श्री जयप्रकाश कर्दम, दिल्ली
- हिंदी गौरव सम्मान – डॉ. रामदेव शुक्ल, गोरखपुर
- महात्मा गाँधी साहित्य सम्मान – डॉ. रामगोपाल शर्मा ‘दिनेश’, नोएडा
- पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान – डॉ. धर्मपाल मैनी, गुरुग्राम, हरियाणा
- अवंतीबाई साहित्य सम्मान – श्री शत्रुधन प्रसाद, पटना
- राजर्षि पुरषोत्तमदास टंडन सम्मान – श्री बड़ाबाजार कुमार सभा पुस्तकालय, कोलकाता
- साहित्य भूषण सम्मान –
- डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर
- डॉ. हरिमोहन मालवीय, इलाहाबाद
- डॉ. अमरनाथ सिन्हा, पटना
- आचार्य निशांत केतु, गुरुग्राम, हरियाणा
- श्री देवीसहाय पाण्डेय ‘दीप’, फैज़ाबाद
- श्री राम नरेश सिंह ‘मंजुल’, बस्ती
- डॉ. नन्द लाल मेहता ‘वागीश’, गुरुग्राम, हरियाणा
- डॉ. सत्यधर शुक्ल, लखीमपुर खीरी
संभावित प्रश्न
प्रश्न- उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2017 के लिए भारत-भारती सम्मान हेतु किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(a) रामदेव शुक्ल (b) डॉ. रमेश चंद्र शाह
(c) धर्मपाल मैनी (d) जयप्रकाश कर्दम
उत्तर – (b)
संबंधित लिंक : http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Web/Page%201.htm