- जून, 2020 में आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2020 (IMD World Competitiveness Ranking, 2020) जारी की गई।
- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया जाता है।
- इस सूचकांक में विश्व के कुल 63 देशों को शामिल किया गया है।
- इस सूचकांक में शामिल शीर्ष 5 देश हैं – 1. सिंगापुर, 2. डेनमार्क, 3. स्विट्जरलैंड, 4. नीदरलैंड्स और 5. हांगकांग।
- इस सूचकांक में निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले 5 देश हैं – 63. वेनेजुएला, 62. अर्जेंटीना, 61. मंगोलिया, 60 क्रोएशिया तथा 59. दक्षिण अफ्रीका।
- इस सूचकांक में भारत को 43वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गत वर्ष भी भारत को 43वां स्थान प्राप्त हुआ था।
- ब्रिक्स (BRICS) देशों का इस सूचकांक में स्थान हैं – 20. चीन, 43. भारत, 50. रूस, 56. ब्राजील तथा 59. दक्षिण अफ्रीका।
- विश्व के अन्य प्रमुख देशों का स्थान हैं – 6. स्वीडन, 7. नार्वे, 8. कनाडा, 10. यूएसए, 17. जर्मनी, 18. ऑस्ट्रेलिया, 19. यूनाइटेड किंगडम।
संभावित प्रश्न
प्रश्न-जून, 2020 में जारी आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2020 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
(a) 33वां
(b) 43वां
(c) 18वां
(d) 25वां
उत्तर-(b)
संबंधित लिंक :-