आईएनएस कलवरी

0
826
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर, 2017 को मुंबई में नौसेना की पनडुब्‍बी आईएनएस कलवरी को राष्‍ट्र को समर्पित किया।
  • INS कलवरी एक डीजल-इलेक्ट्रिक युद्धक पनडुब्बी है।
  • इसे भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है।
  • यह स्कॉर्पिन श्रेणी की उन 6 पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्बी है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना है।
  • ये टॉरपीडो और ऐंटी शिप मिसाइलों से हमले कर सकती है।
  • ज्ञातव्य है कि भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इस पनडुब्‍बी को बनाया गया है।
  • इस परियोजना को फ्रांस के सहयोग से चलाया जा रहा है।
  • इसे फ्रांस की रक्षा एवं ऊर्जा कंपनी DCNS ने डिजाइन किया है।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- स्कॉर्पियन श्रेणी की स्वदेश निर्मित प्रथम पनडुब्बी आईएनएस कलवरीका विकास भारत सरकार द्वारा किसके संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है?

(a) फ्रांस                   (b) जापान

(c) अमेरिका               (d) रूस

उत्तर – (a)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here